समझदारी कोई इस कुत्ता से सीखे! देखिए किस तरह हेलमट लगाकर बाइक से राइड पर निकला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 06:35 PM IST

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे लोगों को बड़ी सीख मिल रही है। आलम ये है कि लोग इस कुत्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

समझदारी कोई इस कुत्ता से सीखे! देखिए किस तरह हेलमट लगाकर बाइक से राइड पर निकला
Photo Credit: Twitter

Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना आपको कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो मूड बनाने वाले होत हैं, तो कुछ वीडियो हैरान करने वाला होते हैं। वहीं, कुछ सीख देने वाले होते हैं। इसी कड़ी में कुत्ते का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक बार आप भी जरूर कहेंगे कि समझदारी कोई इस कुत्ता से सीखे। इतना ही नहीं इस कुत्ते की समझदारी देख आप बिना तारीफ किए नहीं रह पाएंगे। 

कुत्ते की गिनती वैसे भी समझदार और वफदार जानवरों में होती है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप कुत्ते को देखकर जरूर इंसान से ज्यादा समझदार कहेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क पर एक बाइक सरपट दौड़ रही है। बाइक को एक शख्स चला रहा है। जबकि, पीछे एक कुत्ता आराम से बैठा हुआ है। सबसे बड़ी बात ये है कि कुत्ता भी नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनकर बैठा है। कुत्ते को देखकर साफ पता चलता है कि उसमें कितनी समझदारी और उसे अपनी जान की कितनी परवाह है। तो पहले वीडियो देखें... 

कुत्ते ने दी बड़ी सीख

इस वीडियो के जरिए कुत्ता बड़ा मैसेज भी दे रहा है। दरअसल, कई लोग बिना हेलमेट पहने ही बाइक चलाते हैं, जिसके कारण कई बार घटनाएं भी घट जाती है। लिहाजा, लोगों से अपील की जाती है कि बिना हेलमेट बाइक पर ना चलें। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हैं। उन लोगों के लिए ये बड़ी सीख है। इस मजेदार वीडियो को IPS ऑफिसर रूपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक 74 सौ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, कुत्ते की तारीफ करते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!