Animal Attack Video: राजस्थान से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में एक बाघ ने खतरनाक अंदाज में चीते का शिकार किया है। बताया जा रहा है कि पैंथर बाघ के इलाके में घुस गया था। दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई और बाघ ने चीते को मौत के घाट उतार दिया। टाइगर ने महज 15 सेकेंड में चीते का शिकार कर लिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गया। वीडियो में भी आप देख सकते हैं किस तरह बाघ अपने शिकार को आराम से खा रहा है।
End of Article
