Viral Video: 63 साल की देसी दादी ने किया ऐसा धांसू डांस, अंदाज पर आप भी हो जाएंगे फिदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2021, 10:52 AM IST

Desi Dadi Dance Viral Video: हरे रंग की साड़ी और लाल ब्लाउज पहनकर देसी दादी ने 'चकाचक' गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो में दादी (Desi Dadi Dance Video) का अंदाज देखकर बिल्कुल नहीं लगता कि उनकी इतनी उम्र होगी।

Viral Video: 63 साल की देसी दादी ने किया ऐसा धांसू डांस, अंदाज पर आप भी हो जाएंगे फिदा
Photo Credit: Instagram

Desi Dadi Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होते ही रहता है। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनसे नजरें नहीं हटती। यूजर्स बार-बार उस वीडियो को देखते रहते हैं। इसी कड़ी में देसी दादी का एक डांस वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो में 63 साल की दादी ने ऐसा धांसू डांस (Dance Video) किया, जिसे देखखर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि दादी का अंदाज और डांस स्टेप लोगों का दिल जीत रहा है। वहीं, यूजर्स भी दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  

आमतौर, जिस उम्र में लोग ठीक से उठ-बैठ नहीं सकते, घूम-टहल नहीं सकते उस उम्र में एक देसी दादी डांस से धमाल मचा रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं देसी दादी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) की तरह ही गेटअप कर रखा है। हरे रंग की साड़ी और लाल ब्लाउज पहनकर देसी दादी ने 'चकाचक' गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो में दादी (Desi Dadi Dance Video) का अंदाज देखकर बिल्कुल नहीं लगता कि उनकी इतनी उम्र होगी। तो देखें वीडियो...

दादी ने मचाया धमाल

दादी का डांस देखकर यकीनन आपको भी जरूर मजा आया होगा। जिसने भी दादी का डांस देखा वह फैन हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ravi.bala.sharma' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' आपके आगे तो सारा अली खान भी फेल है'। एक ने लिखा, 'देसी दादी आपने तो कमाल कर दिया'। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!