VIDEO: इस देसी भाभी ने रेलवे स्टेशन पर डांस से मचाया ऐसा धमाल, लड़कों ने ऐसे लिए मजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 08:16 PM IST

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी भाभी का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आलम ये है कि भाभी का अंदाज देखकर लोग उन पर फिदा हो गए।

VIDEO: इस देसी भाभी ने रेलवे स्टेशन पर डांस से मचाया ऐसा धमाल, लड़कों ने ऐसे लिए मजे
Photo Credit: Instagram

Bhabhi Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में अगर आप एक्टिव हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएगी जिसके बार में कई बार हम आप सोच भी नहीं सकते। कई बार चीजें हंसाने वाली होती हैं, जबकि कई बार हैरान करने वाली होती है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक देसी भाभी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर आपको भी ठुमके लगाने का मन करेगा। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो (Video) काफी पसंद आ रहा है और भाभी की जमकर तारीफ हो रही है। 

कई लोगों को डांस (Dance Viral Video) करना अच्छा लगता है। वहीं, कुछ लोगों में डांस का जुनून ऐसा होता है कि उन्हें जहां मौका मिलता है शुरू हो जाते हैं। ऐसे लोग ना तो जगह देखते हैं और ना ही माहौल देखते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक देसी भाभी मस्त होकर रेलवे स्टेशन पर डांस कर रही हैं। भाभी गोविंदा की मूवी के गाने पर मजे लेते हुए डांस कर रही है। भाभी को डांस करता देख कई लोगों ने अपनी ट्रेन तक छोड़ दी और माहौल का आनंद लेने लगे। वहीं, पीछे खड़े दो लड़के ने तो पूरा माहौल ही बना दिया। तो पहले वीडियो देखें...

भाभी ने माहौल बना दिया

भाभी का डांस आपका भी दिल जीत रहा होगा। वहीं, पीछे खड़े लड़के जिस तरह से माहौल बना रहे हैं उसने भी लोगों का दिल जीत लिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mehnanitu' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 11 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका डांस देखकर चेहरे पर स्माइल आ गई'। एक ने लिखा, 'दोनों लड़के से कहिए फ्री में कॉपी ना करें'। तो भाभी का डांस आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!