OMG: शख्स को जिंदा निगल गया खूंखार मगरमच्छ, फिर दोस्तों ने हाथ पकड़कर जबड़े से निकाल लिया बाहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 07:29 PM IST

Crocodile Swallowed Man Video: वीडियो में देखेंगे कि एक मगरमच्छ एक शख्स को जिंदा निगल जाता है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। सोचकर ही सिरहन होती है कि एक इंसान को मगरमच्छ पूरा का पूरा निगल जाता है। हालांकि, वहीं पर उस शख्स के दो दोस्त होते हैं। जो मगरमच्छ के मुंह से उसे खींचकर बाहर निकाल लेते हैं।

OMG: शख्स को जिंदा निगल गया खूंखार मगरमच्छ, फिर दोस्तों ने हाथ पकड़कर जबड़े से निकाल लिया बाहर
Photo Credit: Instagram

Crocodile Swallowed Man Video:  मगरमच्छ धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। अपने इलाके में पाकर वह बड़े से बड़े जानवर को मौत की नींद सुला देता है। कई बार पानी के बाहर भी मगरमच्छ काफी खतरनाक होते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि मगरमच्छ कई बार शेर और चीते से भी पंगा ले लेता है। इंसानों को तो वह जिंदा निगल सकता है। इन दिनों मगरमच्छ का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। 

शख्स को जिंदा निगल लेता है मगरमच्छ

वीडियो में देखेंगे कि एक मगरमच्छ एक शख्स को जिंदा निगल जाता है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। सोचकर ही सिरहन होती है कि एक इंसान को मगरमच्छ पूरा का पूरा निगल जाता है। हालांकि, वहीं पर उस शख्स के दो दोस्त होते हैं। जो मगरमच्छ के मुंह से उसे खींचकर बाहर निकाल लेते हैं। जिससे शख्स जिंदा बच पाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। देखें वीडियो- 

शख्स को बचा लेते हैं उसके दोस्त

वीडियो को beauty.wildlifee नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ पहले ही शख्स को जिंदा निगल चुका है। इसके बाद उसके दो दोस्त वहां पहुंचते हैं और गार्डन में रेंग रहे मगरमच्छ को पकड़ लेते हैं। इसके बाद एक शख्स खूंखार मगरमच्छ का पूंछ पकड़ता है, वहीं दूसरा शख्स उसका जबड़ा खोलकर मगरमच्छ के मुंह से शख्स को बाहर निकालने की कोशिश करता है। आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ के भीतर से शख्स को हाथ पकड़कर खींच लिया जाता है। हालांकि, वीडियो में यह समझ नहीं आ रही है कि मगरमच्छ असली है या फिर नकली। वीडियो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ शख्स को जिस तरह से निगलता है, वह देखने में काफी खतरनाक है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!