मशीनों से इतना प्यार! कार-घोड़ी छोड़ बुलडोजर पर बारात लेकर निकला सिविल इंजीनियर दूल्हा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 03:46 PM IST

Wedding Video: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अनोखी बारात निकली। सिविल इंजीनियर दूल्हे की बारात जिस भी मोहल्ले से निकली, लोग बस देखते ही रह गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा बुलडोजर पर बारात लेकर निकला है। वह खुद तो बुलडोजर पर सवार दिखाई ही दे रहा है, साथ में उसके दो भाई भी उसके बगल में बैठे नजर आ रहे हैं।

मशीनों से इतना प्यार! कार-घोड़ी छोड़ बुलडोजर पर बारात लेकर निकला सिविल इंजीनियर दूल्हा

Wedding Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। अपनी शादी को हर कोई यादगार बनाना चाहता है। आजकल दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के मौके पर कुछ अलग करने के बारे में सोचते हैं। कुछ ऐसा ही काम किया एक सिविल इंजीनियर दूल्हे ने। दरअसल, सिविल इंजीनियर दूल्हे को मशीनों से बहुत प्यार था। इसलिए उसने अपनी शादी में कार-घोड़ी छोड़ बुलडोजर से बारात निकालने के बारे में सोचा। इसके बाद वह बुलडोजर से अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर निकल पड़ा। 

सिविल इंजीनियर दूल्हे की अनोखी बारात

यह अनोखी बारात मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में निकली। सिविल इंजीनियर दूल्हे की बारात जिस भी मोहल्ले से निकली, लोग बस देखते ही रह गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा बुलडोजर पर बारात लेकर निकला है। वह खुद तो बुलडोजर पर सवार दिखाई ही दे रहा है, साथ में उसके दो भाई भी उसके बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि बुलडोजर का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन के काम में सबसे ज्यादा किया जाता है। यही वजह है कि सिविल इंजीनियर दूल्हे को इससे काफी ज्यादा लगाव था। इस कारण दूल्हा बुलडोजर पर बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया। बैतूल में रहने वाले अंकुश जायसवाल अपनी अनोखी बारात लेकर 22 जून को दुल्हन के घर पहुंचे। पेशे से सिविल इंजीनियर अंकुश ने कहा कि लंबे समय से वह कंस्ट्रक्शन रिलेटेड मशीनों के बीच काम कर रहे हैं। इस कारण उन्हें मशीनों से बहुत ज्यादा प्यार हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी बारात बुलडोजर से ले जाने का फैसला किया। देखें वीडियो- 

साथ में बुलडोजर पर बिठाया सहबाला

भारत की शादियों में एक प्रथा है कि जब दूल्हा बारात लेकर निकलता है तो उसके साथ एक सहबाला भी होता है। इस शादी में भी यह देखने को मिला। अंकुश जायसवाल जब अपनी बारात लेकर निकले तो उन्होंने सहबाला के तौर पर एक बच्चे को भी अपने साथ बुलडोजर पर बिठाया था। इसके बाद ही उनके दो भाई भी अंकुश के बगल में बुलडोजर पर बैठकर बारात के लिए निकले। अब जबकि अंकुश की बारात का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है तो वह काफी खुश हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अंकुश की क्रिएटिविटी की जमकर सराहना कर रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!