इस युवक से ज्यादा प्यार कोई अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं कर सकता! नदी किनारे बैठ सिर से निकालता दिखा जूं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 01:52 PM IST

Boyfriend Removing Head Louse: हम आपके लिए एक ऐसे ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप कह उठेंगे कि उससे ज्यादा प्यार किसी ने अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं किया होगा। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका कर रख दिया है। 

इस युवक से ज्यादा प्यार कोई अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं कर सकता! नदी किनारे बैठ सिर से निकालता दिखा जूं

Boyfriend Removing Head Louse: प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। जिन्हें सच्चा प्यार मिलता है, उनकी जिंदगी बहुत खुशनुमा हो जाती है। आपने बहुत सारे लोगों के सच्चे प्यार की कहानियां सुनी होंगी। दावा है आज हम आपको एक ब्वॉयफ्रेंड की जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उससे ज्यादा प्यार किसी ने अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं किया होगा। आप भी वीडियो देखकर कह उठेंगे कि 'भाई तो सच्चा आशिक है।' वीडियो ने सभी को चौंका कर रख दिया है। 

वीडियो देखने से पहले हम आपको बता दें कि अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं तो इस तरह की उम्मीद बिल्कुल मत पालिएगा। हो सकता है आप अपने लवर से भी ऐसी उम्मीद करें और फिर आपका ब्रेकअप हो जाए। इसलिए आप वीडियो देखिए और सोचिए कि क्या आप ऐसा प्यार कर सकते हैं। ये वीडियो इतना क्यूट है, जो आप और हम जैसे आम प्रेमी-प्रेमिका के समझ से ऊपर की चीज है। हो सकता है कि इस गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का वीडियो देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल न कर पाएं। अगर वीडियो देखकर आपकी हंसी छूट जाए तो समझिएगा कि ऐसा प्यार करने की समझ आपमें अभी तक नहीं आई है। देखें वीडियो-

गर्लफ्रेंड के सिर से जूं निकालता दिखा ब्वॉयफ्रेंड

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल नदी के किनारे बैठा हुआ है। आप देख सकते हैं कि गर्लफ्रेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड के सामने पीठ करके बैठी हुई है। वहीं ब्वॉयफ्रेंड पूरी तन्मयता से अपनी गर्लफ्रेंड के सिर में कुछ ढूंढता नजर आ रहा है। आप थोड़ी देर के लिए सोच सकते हैं कि ब्वॉयफ्रेंड क्या कर रहा है, तभी वह अपनी गर्लफ्रेंड के सिर से कुछ निकालता दिख जाएगा। अब आपको पता चल गया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के सिर से जुएं निकाल रहा है। ब्वॉयफ्रेंड का ऐसे जुएं निकालना कई लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर कई लोगों को बंदर और बंदरिया की याद आ गई। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि उन्होंने इतना केयरिंग ब्वॉयफ्रेंड आज तक नहीं देखा। कई लड़कियां तो कमेंट में आकर यहां तक कह रही हैं कि उन्हें भी ऐसा ही केयरिंग ब्वॉयफ्रेंड चाहिए। फिलहाल वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। इसे अब तक 1 लाख 70 हजार लोगों ने लाइक कर लिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!