प्रपोज करने का ये कैसा तरीका! गोलगप्पे में वेडिंग रिंग डालकर गर्लफ्रेंड के सामने रखा शादी का प्रस्ताव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2021, 11:45 AM IST

आपने शादी के प्रपोजल के कई तरीके देखे होंगे या सुने होंगे लेकिन हम जो आपको बताने जा रहे हैं वो शायद ही आपने कभी सुना होगा। यह स्टोरी वायरल हो रही है।

प्रपोज करने का ये कैसा तरीका! गोलगप्पे में वेडिंग रिंग डालकर गर्लफ्रेंड के सामने रखा शादी का प्रस्ताव

नई दिल्ली: प्यार को जाहिर करने और उसके बाद शादी के लिए प्रपोज करने के आपने कई तरीके देखें होंगे। कोई फूलों का गुलदस्ता देकर प्रपोज करता है जो कोई केक में रिंग डालकर अपनी माशूका के सामने प्रपोजल रखता है तो फिर कोई सार्वजनिक जगहों पर अचानक से भीड़ के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए प्रस्ताव रखता है। लेकिन यहां जिन जनाब की स्टोरी हम आपको बताने जा रहे हैं उनका तो अंदाज भी जुदा निकला वो भी एकदम देसी। 

हैरान हुई गर्लफ्रेंड

दरअसल जिस शख्स के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसने अपनी गर्लफ्रेंड को गोलगप्पे में रिंग डालकर अपने प्यार का इजहार कर दिया। हनान नाम की स्टूडेंड पीएचडी कर रही हैं जिनके प्रेमी ने उन्हें गोलगप्पे में रिंग डालकर प्रपोज किया तो वह भी हैरान रह गईं क्योंकि इस तरह के प्रपोजल की ना तो उन्होंने कल्पना की थी और ना ही इससे पहले इसके बारे में सुना था।

वायरल हुई लव स्टोरी

हनान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं गोलगप्पों को भला कैसे मना सकती हूं' यानि साफ था कि हनान ने प्रेमी के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया था। देखते ही देखते हनान का ट्वीट वायरल हो गया। हालांकि यह ट्वीट अब उनके द्वारा की गई अकाउंट सेटिंग के बाद आम लोगों को नहीं दिख रहा है।

जमकर कर रहे हैं कमेंट
हनान के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गोलगप्पे वाला प्यार, मेरे को भी कोई हफीज के गोलगप्पे में एसे ही अंगूठी रख के दे दे प्लीज।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरे तो हलक में फंसी हुई होती ये रिंग। लेने के देने पड़ जाते। लड़के को हॉस्पिटल छोड़ने जाना पड़ता मुझे।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!