Viral: मौत से ठीक कुछ समय पहले सोनाली फोगाट ने शेयर किया था ये वीडियो, देखें क्या कहा था?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 01:16 PM IST

Sonali Phogat Last Viral Video: टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट अब हमारे बीच नहीं रहीं। लेकिन, मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जो वायरल हो रहा है।

Viral: मौत से ठीक कुछ समय पहले सोनाली फोगाट ने शेयर किया था ये वीडियो, देखें क्या कहा था?
Photo Credit: Instagram

Sonali Phogat Last Viral Video: बीजेपी लीडर और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की अचानक मौत हो गई है। गोवा में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ। उनके निधन से देश में शोक की लहर है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी मौत हो चुकी है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी सोनाली फोगाट की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। लोग उनकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने मरने से कुछ समय पहले शेयर किया था। 

दरअसल, सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। टिकटॉक से वो लोगों के बीच काफी फेमस हुई थीं। सोनाली इंस्टाग्राम, फेसबुक पर एक से एक तस्वीरें और रील्स शेयर करती रहती थीं। मौत से कुछ समय पहले भी उन्होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया था। जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनाली फोगाट गुलाबी पगड़ी पहनी हुई हैं। वहीं, बैकग्राउंड में बॉलीवुड सॉन्ग 'रुख से जरा नकाब हटा दो' गाना बज रहा है। रील बनाते हुए सोनाली काफी मजेदार एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। देखें वीडियो...

आखिरी वीडियो...

वीडियो के अलावा सोनाली ने कुछ सेल्फी भी शेयर की थी। अब उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग बार-बार वीडियो को देख रहे हैं और पोस्ट पर हैरानी जता रहे हैं। कई लोगों को तो यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब हमारे बीच नहीं रहीं। वहीं, कुछ लोग अपने-अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि सोनाली फोगाट राजनीति में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में वो बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!