खूबसूरती के लिए ये लड़की लगाती है ऐसी 'घिनौनी' चीज, सच्चाई जान उड़े लोगों के होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 12:19 PM IST

26 वर्षीय इस महिला का नाम केली जोलैंस्की है। मूलरूप से वह न्यूयॉर्क की रहने वाली है। पेशे से केली एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पुरुषों के सीमेन लगाने से काफी फायदा होता है।

खूबसूरती के लिए ये लड़की लगाती है ऐसी 'घिनौनी' चीज, सच्चाई जान उड़े लोगों के होश

दुनिया में हर कोई खूबसूरत और स्मार्ट दिखना चाहता है। इसके लिए कई लोग अपनी बॉडी पर काफी पैसे भी खर्च करते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो खूबसूरत दिखने के लिए अजीबोगरीब उपाय भी करते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कईयों के साथ तो घटनाएं भी घट जाती है। लेकिन, अमेरिका की एक ब्यूटी ब्लॉगर अपनी खूबसूरती और चमकदार त्वचा के लिए ऐसी चीज लगाती है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। महिला ने दावा किया है कि चेहरे पर पुरुषों के सीमेन को फेसक्रीम के तौर पर लगाने से चमकदार त्वचा पाई जा सकती है। ये बात सुनकर भले ही आपको अजीब लगा रहा होगा, लेकिन यह सच है। आइए, जानते हैं क्या है ये अजीबोगरीब मामला... 

जानकारी के मुताबिक,  26 वर्षीय इस महिला का नाम केली जोलैंस्की है। मूलरूप से वह न्यूयॉर्क की रहने वाली है। पेशे से केली एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पुरुषों के सीमेन लगाने से काफी फायदा होता है। उन्होंने वीडियो में अपने चेहरे पर सीमेन लगाकर लोगों को दिखाया। महिला ने दावा किया है कि इसमें काफी पोषण और प्रोटीन होता है, जिससे त्वचा निखर जाती है। केली ने बताया कि सीमेन को फेसक्रीम की तरह इस्तेमाल करने का आइडिया तब आया, जब इंटरनेट पर देखा कि स्पर्म में कितना पोषण होता है।

सच्चाई जानकर हैरान हुए लोग

केली ने बताया कि एक कंटेनर में सीमेन मंगाया और मॉस्चराइजर के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया। जब तक यह सूखता है, तब तक चेहरे पर भरपूर पोषण दे चुका होता है। हालांकि, उनका कहना है कि ये अजीब जरूर है। लेकिन, त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और कुछ लोग जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ मजाक भी उड़ा रहे हैं। कुछ लोग तो इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!