[VIDEO] केजरीवाल का टिकटॉक वीडियो वायरल, रैली में साथ चलते शख्स ने पहन लिया मोदी का मुखौटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2020, 02:25 PM IST

Viral TikTok VIDEO: टिकटॉक स्टार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह केजरीवाल के साथ चलते हुए मोदी का मुखौटा पहनते नजर आ रहा है।

[VIDEO] केजरीवाल का टिकटॉक वीडियो वायरल, रैली में साथ चलते शख्स ने पहन लिया मोदी का मुखौटा

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के बीच सोशल मीडिया पर जमकर वार पलटवार हो रहा है। नेता ट्रोल हो रहे हैं और कई मजेदार वीडियो भी वायरल हो रहे हैं । AAP, कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ न केवल सार्वजनिक भाषण और रैलियों के जरिए बल्कि मीम और वीडियो के जरिए भी चुनाव एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। राजनीतिक का खेल इंटरनेट पर भी खूब रंग जमा रहा है। इस मामले में टिकटॉक, फेसबुक- ट्विटर से पीछे नहीं है।

लोकप्रिय टिकटॉक यूजर आकाश सागर (@ akash.sagar) की ओर से पोस्ट किया गया एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सागर को AAP चीफ अरविंद केजरीवाल के साथ रैली में जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह थोड़ी देर के लिए केजरीवाल के बगल में दिखाई देते हैं और इसी दौरान अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर एक मुखौटा पहन लेते हैं। केजरीवाल को इस स्टंट के जवाब में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

यह ट्रोलिंग और मजेदार कंटेंट को ध्यान में रखते हुए इस वीडियो को  टिकटॉक स्टार की ओर से शेयर किया गया। वीडियो को कुछ लोग केजरीवाल का मजाक उड़ाने वाला जबकि कुछ उनके समर्थन में मान रहे हैं।

सागर ने इससे पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में पोस्ट शेयर किया था। हालांकि सवाल यह है कि क्या केजरीवाल की रैली में सागर का स्टंट सिर्फ अपने चैनल के लिए सस्ते प्रचार के लिए था या ट्रोल करने के लिए पोस्ट किया गया था? या फिर कोई और वजह है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!