Anjali Arora MMS: 17 सेकेंड के इस वीडियो में 22 ठुमके लगाकर रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं अंजली अरोड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 11:20 AM IST

Anjali Arora MMS: एक एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसमें दिख रही लड़की कोई और नहीं बल्कि अंजली अरोड़ा हैं। हालांकि, अंजली का दावा है कि वह इस वीडियो में नहीं हैं।

Anjali Arora MMS: 17 सेकेंड के इस वीडियो में 22 ठुमके लगाकर रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं अंजली अरोड़ा
Photo Credit: Instagram

Anjali Arora MMS: रियलिटी शो लॉकअप में जमकर सुर्खियां बटोरने वाली अंजली अरोड़ा इन दिनों फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसमें दिख रही लड़की कोई और नहीं बल्कि अंजली अरोड़ा हैं। हालांकि, अंजली का दावा है कि वह इस वीडियो में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भी फैमिली है और किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले लोगों को यह जरूर सोचना चाहिए।

कच्चा बादाम पर बनाया था रील्स

बता दें कि अंजली अरोड़ा लॉकअप में जाने से पहले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थीं। वह इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाती थीं। वैसे तो इंस्टाग्राम पर बहुत सारे लोग रील्स बनाते हैं, लेकिन उनके एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात इंस्टाग्राम स्टार बना दिया था। अंजली अरोड़ा ने उस समय के वायरल गाने 'कच्चा बादाम' पर एक रील्स बनाया था। जिसने अंजली को रातोंरात पॉपुलर कर दिया था। इस वीडियो को लोगों ने इतना ज्यादा देखा था कि अंजली स्टार बन गई थीं।

बता दें कि इस वीडियो को अब तक 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं वीडियो को लगभग 2 मिलियन लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस वीडियो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अंजली अरोड़ा ने कच्चा बादाम पर एक और वीडियो बनाया था। पहले वीडियो को देखकर लोगों ने उनके दूसरे वीडियो को भी जमकर देखा था। इसके बाद अंजली को लोग लगातार सर्च करने लगे थे। 

फिलहाल, अंजली अरोड़ा 'सैयां दिल में आना रे' नाम के एक गाने में नजर आ रही हैं, यह एक पुराने गाने का रीमेक है। कथित एमएमएस (Anjali Arora MMS) पर अंजली अरोड़ा ने अपना रिएक्शन भी दिया है। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अंजलि अरोड़ा अपने एमएमएस लीक के बारे में बात करते हुए काफी इमोशनल हो गईं। अंजलि अरोड़ा ने कहा कि अन्य सभी की तरह उनका भी फैमिली है और यह सभी को गहराई से प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ व्यूज पाने के लिए लोगों ने एक वीडियो में उनका नाम जोड़ दिया है। अंजलि अरोड़ा ने कहा, 'मैं नहीं जानती कि क्यों कर रहे हैं लोगों ने ही तो मुझे बनाया है। इनकी भी फैमिली है... मेरी भी फैमिली है। मेरी फैमिली भी सारे वीडियो देखती है। कभी-कभी मुझे लगता है कि जब मैं ये सब चीजें देखती हूं कि ये क्यों कर रहे हैं जिसमें मैं हूं ही नहीं....। जिसमें मैं हूं ही उसे इतना क्यों फेला रहे हैं... यूट्यूब पर फालतू की चीजे व्यूज के लिए। अंजलि अरोड़ा का एमएमएस... मेरी भी फैमिली है, छोटा भाई है जो ये सब देखते हैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!