Video: 2 सांडों के बीच चल रही थी खतरनाक लड़ाई, अचानक आ गया कुत्ता, फिर जो हुआ देख दंग रह जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 10:42 AM IST

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वैसे तो कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो को देखकर आप ठहाके लगाएंगे।

Video: 2 सांडों के बीच चल रही थी खतरनाक लड़ाई, अचानक आ गया कुत्ता, फिर जो हुआ देख दंग रह जाएंगे
Photo Credit: Instagram

Bull Fight Video: सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में दो सांडों की लड़ाई का एक खतरनाक वीडियो (Fight Video ) सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। लेकिन, सांडों की लड़ाई में जब एक कुत्ते की एंट्री होती है तो नजारा और भी मजेदार हो जाता है। 

अपने आस-पास आपने कई जानवरों को लड़ते हुए देखा होगा। इतना ही नहीं कई वीडियो भी देखे होंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में जिस तरह से दो सांड लड़ रहे हैं उसे देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह सड़क किनारे दो सांड आपस में जबरदस्त तरीके से लड़ रहे हैं। दोनों सांड जबरदस्त तरीके से आपस में लड़ते रहते हैं। तभी मामले को शांत कराने के लिए बीच में एक कुत्ता पहुंच जाता है। लेकिन, इस लड़ाई में बेचारा कुत्ता भी पिस जाता है और उसकी ऐसी हालत होती है जिसे देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं जमकर ठहाके भी लगाएंगे। देखें वीडियो...

दिल थामकर देखें वीडियो...

वीडियो देखकर यकीनन आपका दिन बन गया होगा और जमकर ठहाके लगा रहे होंगे। हालांकि, कुछ लोगों को हैरानी भी हो रही है और बेचारे कुत्ते पर दया भी आ रही है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'ir_geographic'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 34 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!