Viral: 'कच्चा बादाम, अमरूद' को भूल जाएं, मार्केट में अब छाया अंगूर वाला, वीडियो मचा रहा धमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 03:47 PM IST

Angoor Viral Video: एक बुजुर्ग अंकल काफी अलग अंदाज में अंगूर बेचते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Viral: 'कच्चा बादाम, अमरूद' को भूल जाएं, मार्केट में अब छाया अंगूर वाला, वीडियो मचा रहा धमाल

Angoor Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो (Video) छाया रहता है। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक वीडियो शामिल होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच धमाल मचाने लगते हैं। हाल ही में 'कच्चा बादाम' और 'कच्चा अमरूद' वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हुआ था। 'कच्चा बादाम'  गाना गाने वाले सिंगर भुबन बादायकर तो इसके जरिए स्टार बन गए। उनके इस गाने पर तो लाखों से ज्यादा रिल्स बने। वहीं, अब मार्केट में अंगूर बेचने वाला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

आज कल हर कोई किसी भी काम को अलग अंदाज में करना चाहते हैं, जिससे उनका नाम हो और उनकी हर तरफ चर्चा हो। कई लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ का मजाक भी बन जाता है। अब इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक 'चचा' अंगूर बेच रहे हैं। पहले ये अंकल अमरूद बेचते हुए नजर आए थे। अब अलग अंदाज में अंगूर बेचे रहे हैं। ठेले पर मजे से बैठे हुए बुजुर्ग चाय पी रहे हैं और साथ में गाना गाते हुए अंगूर भी बेच रहे हैं। जिस तरह से अंकर अंगूर बेचे रहे हैं उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो...

महफिल लूट ले गए बुजुर्ग अंकल

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। इतना ही नहीं चचा के इस अंदाज का आप भी जरूर फैन हो गए होंगे। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'saaliminayat' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, करीब एक लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो बुजुर्ग का अंकल का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!