Viral: 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका...', बच्चे ने मारी ऐसी लात हिल गया शख्स का दिमाग, वीडियो देख बन जाएगा दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 02:41 PM IST

Boy Funny Video: कई बार बच्चे ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर बड़े भी हैरान रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में एक बच्चे ने ऐसा ही धमाल किया है।

Viral: 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका...', बच्चे ने मारी ऐसी लात हिल गया शख्स का दिमाग, वीडियो देख बन जाएगा दिन

Little Boy Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसकी हम-आप कल्पना भी नहीं कर सकते। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Video) में एक मासूम बच्चे ने जिस तरह से एक शख्स को लात मारी है उससे उसका दिमाग पूरी तरह हिल गया। आलम ये है कि लोगों को बच्चे का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 

कहते हैं बच्चे 'भगवान' का रूप होते हैं, क्योंकि उनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता है। इसलिए, कई बार बच्चों की शरारत पर भी लोगों को प्यार आता है। लेकिन, इस बच्चे की हरकत देखकर लोग शॉक्ड रह गए। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स बच्चे के साथ खेल रहा है। शख्स को भी लगता है कि बच्चा भी उसके साथ मस्ती कर रहा है। अचानक बच्चा आता है और शख्स के गाल पर लात जड़ देता है। बच्चा ताबड़तोड़ शख्स को दो लात मारता है, जिससे शख्स पूरी तरह सहम जाता है। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शख्स को कितनी तेज चोट लगी होगी। देखें वीडियो...

बच्चे ने मचाया धमाल

कुछ लोगों को यह वीडियो काफी मजेदार लग रहा है, तो कुछ को हैरानी भी हो रही है। किसी का कहना है कि बच्चा काफी मजबूत लग रहा है। जबकि, किसी का कहना है कि बेटा तो बाप निकला रे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'nature__earth0andyournaturegram' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, 28 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन भी द रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!