Video: पानी में चलने के लिए शख्स ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, बड़े-बड़े दिग्गज हो गए 'जबरा' फैन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 04:02 PM IST

Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए।

Video: पानी में चलने के लिए शख्स ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, बड़े-बड़े दिग्गज हो गए 'जबरा' फैन

Jugaad Viral Video: पूरी दुनिया में इन दिनों 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। जुगाड़ से लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर जुगाड़ के कई वीडियो शेयर होते रहते हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ (Jugaad Video) का एक और वीडियो शेयर हुआ, जिसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए। इतना ही नहीं पानी में चलने के लिए शख्स ने जिस तरह का जुगाड़ भिड़ाया उसने लोगों का दिल जीत लिया। 

देश के जानेमाने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो एक से एक मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो और कंटेंट को लोग काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अब जुगाड़ का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक शख्स अनोखे अंदाज में पानी में चल रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं शख्स ने प्लास्टिक की दो कुर्सियों में रस्सियां बांध रखी है। वहीं, पानी में चलने के लिए उनका जिस तरह से वो इस्तेमाल कर रहा उसने सबको चौंका दिया है। तो पहले वीडियो देखें... 

वाह क्या जुगाड़ है?

इस जुगाड़ वीडियो (Jugaad Viral Video) को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हक्के-बक्के रह गए होंगे। आलम ये है कि लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, ' जैसा कि कहते हैं आवश्यकता ही आविष्का की जननी है'। इस मजेदार वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 13 सेकेंड के इस वीडियो को 65 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, 62 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। तो आपको यह जुगाड़ कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!