Viral: घर बैठे देखें माउंट एवरेस्ट का दिलकश नजारा, आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया धांसू वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 07:21 PM IST

Mount Everest Viral Video: जानेमाने बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने हिमालय का ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग गद गद हो गए हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Viral: घर बैठे देखें माउंट एवरेस्ट का दिलकश नजारा, आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया धांसू वीडियो
Photo Credit: Twitter

Mount Everest Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटी तक एक से एक मजेदार वीडियो (Video) शेयर करते रहते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है और उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जानेमाने बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
ये तो हम सब जानते हैं आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रोजाना कई मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही नए-नए टैलेंट को प्रोत्साहित करते रहते हैं और उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन, अब जो उन्होंने वीडियो शेयर किया है वो थोड़ा अलग, जिसे देखने के बाद यकीन मानिए आपका मन गदगद हो जाएगा। क्योंकि, वीडियो में उन्होंने माउंट एवरेस्ट का दिलकश नजारा शेयर किया है। देखें वीडियो...

हिमालय का दिलकश नजारा

वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिन्द्रा ने लिखा, ' देखिए माउंट एवरेस्ट के शीर्ष से 360 डिग्री व्यू, कई अवसरों पर आपको काफी मुश्किल फैसले लेने होते हैं, तो आपको यह सोचने में मदद मिलती है कि आप एवरेस्ट पर हैं और वहां से दुनिया की तस्वीर पूरी तरह से साफ नजर आ रही है और इससे बड़ी तस्वीर को देखना आसान हो जाता है'। वीडियो में चारो तरफ बर्फ की चादर से ढकी पहाड़ियां नजर आ रही हैं। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को चार लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, 27 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। आलम ये है कि लोग इस नजारे को देखकर दंग हैं और मजेदार-मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!