VIDEO: जल्दबाजी में रोड क्रॉस कर रही थी महिला, कार ने मारी टक्कर तो हवा में उछल गई, खौफनाक अंजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 05:18 PM IST

Accident Viral Video: कहते हैं जल्दबाजी में कोई काम ना करें, क्योंकि परिणाम खतरनाक हो सकता है। एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ, जब वह जल्दबाजी में बिना देखे रोड क्रॉस कर रही थी।

VIDEO: जल्दबाजी में रोड क्रॉस कर रही थी महिला, कार ने मारी टक्कर तो हवा में उछल गई, खौफनाक अंजाम

Road Accident Video: दुनियाभर से रोजाना एक्सीडेंट (Accident Video) की कई खबरें सामने आती हैं। कई घटनाएं तो ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोग कांप जाते हैं। वहीं, कुछ को देखकर तो लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी रोड एक्सीडेंट के कई वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ हादसों में लोगों की जान चली जाती है, जबकि कुछ की किस्मत अच्छी होती है तो वो बच भी जाते हैं। एक्सीडेंट का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के आप भी जरूर सिहर जाएंगे। क्योंकि, एक महिला जब रोड क्रॉस कर रही थी तो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि महिला हवा में उछल गई। हालांकि, महिला की जान बच गई।

बताया जा रहा है कि ये चौंकाने वाला वीडियो पंजाब के नवांशहर का है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला सड़क किनारे खड़ी है। वहीं रोड पर तेज रफ्तार में गाड़ियां आ-जा रही हैं। दूसरी ओर महिला किसी ऑटो वाले को इशारे करती है और रोड करने की कोशिश करती है। महिला जल्दबाजी में बिना देखे दूसरी तरफ भागती है। लेकिन, अचानक तेज रफ्तार में एक कार पहुंच जाती है और महिला को जोरदार टक्कर मारती है। टक्कर लगते ही महिला हवा में उछलकर बोनट पर गिरती है और कुछ दूर जाकर नीचे जमीन पर गिरती है। 

दिल दहलाने वाला वीडियो

महिला जिस तरह से हवा में उछली उसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी फिल्म का सीन हो। महिला की हालत देखकर कुछ गाड़ी वाले रुक जाते हैं और उसे उठाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती काराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अब यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है और इसे देखकर लोग दंग हैं। कुछ लोगो महिला की आलोचना भी कर रहे हैं। जबकि, कुछ कहना है कि महिला की किस्मत काफी अच्छी थी वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!