मछली या दैत्य! क्रेन के सहारे निकालनी पड़ी बाहर, साइज देखकर लोगों के उड़े होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 02:50 PM IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर मछली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, मछली की साइज पर लोगों को यकी नहीं हो रहा था।

मछली या दैत्य! क्रेन के सहारे निकालनी पड़ी बाहर, साइज देखकर लोगों के उड़े होश
Photo Credit: YouTube

Weird Fish Viral Video: ये दुनिया अजीबोगरीब रहस्यों से भरी हुई है। यहां कई बार आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। चिली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, यहां मछुआरों ने काफी अजीबोगरीब मछली पकड़ी है। मछली की साइज देखकर हर कोई दंग रह गया। हैरानी की बात ये है कि इस मछली को बाहर निकालने के लिए क्रेन तक बुलाना पड़ गया। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, चिली में मछुआरों के एक समूह ने अजीबोगरीब 16 फुट की मछली को देखा। इस मछली को देखकर हर कोई हैरान रह गया। कई लोग तो उसे राक्षस मछली समझने लगे। इस मछली को निकालने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा। वीडियो में भी आप देख सकते हैं क्रेन से मछली लटका हुआ है। काम करने वाले लोगों ने उसे हवा में लटका दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, मछली की पहचान ओरफिश के रूप में हुई है, जिसकी लंबाई 5 मीटर से ज्यादा है। 

मछली की साइज देखकर दंग रह गए लोग

वहीं, इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो को आठ लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। आलम ये है कि वीडियो पर मजे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि यह काफी डरावनी मछली है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी मछली पहले कभी नहीं देखी। सोशल मीडिया पर इस मछली की काफी चर्चा हो रही है। तो इस मछली को देखकर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!