यात्रा

Within 100 kms Ranchi: चट्टानों को चीरकर निकलती है मनमोहक जलधारा, रांची के बेहद पास स्थित है ये जगह

Within 100 KMS Ranchi: झारखंड राज्य की राजधानी रांची जाने का अगर आप प्लान कर रहे हो या फिर रांची में ही आपका निवास स्थान है तो फिर ये आर्टिकल आप ही के लिए है। रांची के आसपास कहां घूमने निकला जाए इस सवाल का जवाब यहां छिपा है। इस लोकेशन पर जाकर ना केवल आप घूम सकेंगे बल्कि शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर 2 पल शांति में बिता सकेंगे।

Image

Dassam Falls

Places to Visit near Ranchi Within 100 Kms: अगर आप रांची में रहते हैं और वीकेंड पर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां जाकर आप 2 पल शांति से बिता सकें तो ये लेख आपके लिए एकदम सटीक जानकारी है। रांची के आसपास घूमने के लिए कहा जाएं? रांची के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी है? Within 100 kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको सीधे और सरल शब्दों में इन सवालों का जवाब देंगे। गौर करने वाली बात ये है कि इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको 1 घंटे का ही ट्रैवल टाइम लगेगा।

दसम फॉल्स: दसम फॉल्स की रांची से दूरी महज 40 किलोमीटर है जो टाटी देवी नामक स्थान के पास स्थित है। यहां आप 1 घंटे से भी कम के टाइम में पहुंच सकते हैं। रांची जिले में स्थित ये एक प्रमुख जलप्रपात है जो कई अच्छे कारणों से लोकप्रिय हो रहा है। सुहावने दृश्य और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य इसकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप यहां पर घूमने जाते हैं तो ना केवल जलप्रपात के दृश्य का आनंद ले सकते हैं बल्कि आसपास के हरे-भरे जंगलों और शांत वातावरण में भी 2 पल शांति का बिता सकते हैं।

प्रमुख आकर्षण: प्राकृतिक सुंदरता, पिकनिक स्पॉट और आसपास का परिवेश यहां का प्रमुख आकर्षण है। यहां के मनमोहक दृश्य इस जगह को फोटोग्राफी के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यहां का शांत और नीरव वातावरण पर्यटकों को मानसिक शांति देता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए भी ये एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है।

कैसे पहुंचे: रांची से दसम फॉल्स तक बस या टैक्सी से बड़े ही आसानी से पहुंचा जा सकता है। रांची रेलवे स्टेशन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है वहीं बिरसा मुंडा एयरपोर्ट इसके निकटतम हवाईअड्डा है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article