यात्रा

Within 100 KMS Bangalore: बादलों के बीच घूमने का ले लो मजा, बेंगलुरु के बेहद पास बसी है जन्नत

Within 100 KMS Bangalore: अगर आप बेंगलुरु या फिर इसके आसपास ही हैं तो हरहाल में इस जगह को एक्सप्लोर करना चाहिए। शहर की भागम-भाग से दूर इस जगह पर जाकर आपको 2 पल सुकून का अनुभव होगा। ट्रैकिंग और प्रकृति प्रेम से लगाव रखने वाले पर्यटकों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

Image

Within 100 kms Bangalore

Tourist Place near Bangalore within 100 km: भारत का प्रमुख शहर और कर्नाटका राज्य की राजधानी बेंगलुरु दक्षिण भारत का एक प्रमुख शहरी और सांस्कृतिक केंद्र है। Within 100 kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे बेंगलुरु के पास बसी उस स्वर्ग से सुंदर जगह के बारे में जहां आप बेहद कम टाइम में पहुंचकर दिल खोलकर एन्जॉय कर सकते हैं।

नंदी हिल्स: प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल नंदी हिल्स बेंगलुरु से महज 55 किलोमीटर दूर है जहां 2 घंटे से भी कम के ट्रैवल टाइम में पहुंचा जा सकता है। बेहद खूबसूरत होने के चलते ये जगह तमाम पर्यटकों को काफी लुभाती है। नंदी हिल्स अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही शांतिपूर्ण वातावरण और ऐतिहासिक महत्त्व के लिए फेमस है। ट्रैकिंग और प्रकृति प्रेम से लगाव रखने वाले पर्यटकों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

प्रमुख आकर्षण: यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य अत्यंत सुंदर और मनमोहक नजर आता है। नंदी हिल्स की तलहटी में Bhoga Nandeeshwara Temple स्थित है। भगवान शिव को समर्पित ये मंदिर कर्नाटका के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इसके अलावा पर्यटक यहां नंदी किला, नंदी पर्वत भी जा सकते हैं।

वीकेंड गेटवे: शांत वातावरण और हरे-भरे दृश्य से भरा हुआ नंदी हिल्स हलचल से दूर परिवार के साथ या फिर अकेले कुछ समय बिताने के लिए आदर्श स्थान है। पर्यटक दूर-दूर से यहां प्रकृति की गोद में 2 पल बिताने के लिए आते हैं। सिंतबर से फरवरी यहां जाने का सबसे बेस्ट टाइम है क्योंकि उस टाइम मौसम बेहद सुहावना होता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article