Budget Hill Stations: साफ हवा, पहाड़ों की खूबसूरती और शांति के लिए अगर आप किसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर आज आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। नैनीताल, शिमला, मनाली तो बहुत घूम लिए इस बार आप नवंबर में इन 5 यूनीक जगहों की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। कम भीड़भाड़ वाली ये ट्रैवल डेस्टिनेशन आपको खुदको प्रकृति से जोड़ने का मौका देती हैं। सोलो ट्रिप पर या फिर किसी खास के साथ आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।
भीमताल (उत्तराखंड): नैनीताल तो बहुत घूम लिए। इस बार नैनीताल को टक्कर देती हुए बेहद खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन भीमताल जाने का प्लान करें। इसे झीलों का शहर भी कहते हैं। भीमताल झील, बटरफ्लाई रिसर्च सेंटर, हिडन हिल्स यहां घूमने के लिए कुछ शानदार जगहे हैं।
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश): कम भीड़भाड़ के साथ अगर आप बजट ट्रिप के लिए किसी डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर धर्मशाला जाने का प्लान कर सकते हैं। तिब्बती संस्कृति और शांत वातावरण यहां की खासियत है। नामग्याल मोनेस्ट्री, भागसूनाग वॉटरफॉल, स्ट्रीट मार्केट यहां पर्यटकों को खासा लुभाते हैं।
कसौली (हिमाचल प्रदेश): अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां सुकून के दो पल बिता सकें तो कसौली (हिमाचल प्रदेश) जाने का प्लान कर सकते हैं। कसौली छोटा लेकिन खूबसूरत टाउन है। सनसेट पॉइंट, गिल्बर्ट ट्रेल और चर्च यहां का प्रमुख आकर्षण है।
चोपता (उत्तराखंड): चोपता शांत और प्राकृतिक वातावरण के लिए फेमस है जिसे मिनी स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है। कम भीड़ वाला और ट्रेकिंग लवर्स के लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन है। तुंगनाथ ट्रेक, चंद्रशिला यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
लैंसडाउन (उत्तराखंड): ऑफबीट हिल स्टेशन की अगर आप तलाश में हैं तो लैंसडाउन (उत्तराखंड) जाने का प्लान कर सकते हैं। शांत वातावरण, देवदार के जंगल, कम भीड़ इस हिल स्टेशन की खासियत है। टिफिन टॉप, भुला ताल, चर्च, वार मेमोरियल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
