यात्रा

मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है, यहां दिखेंगे बादलों से गिरती बूंदों के दिलकश नजारे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 2, 2025, 09:39 AM IST

मानसून में घूमने का अपना ही एक अलग मज़ा होता है। बारिश की फुहारों के बीच हरे-भरे नज़ारे, धुंध से ढकी पहाड़ियां और बहते झरने मन को मोह लेते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप मानसून वेकेशन को यादगार बना सकते हैं।

Image

Which is the best place to visit during monsoon - मानसून वेकेशन के लिए 5 बेस्ट प्लेस

मानसून का मौसम न केवल गर्मी से राहत दिलाता है बल्कि घूमने के लिहाज से भी ये बेस्ट माना जाता है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां की खूबसूरती मानसून में देखने लायक होती है। यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़, झड़ने और हरे भरे जगंल पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। ऐसे में अगर आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको बारिश के साथ अद्भूत नजारे देखने को मिलेंगे।

मानसून वेकेशन के लिए 5 बेस्ट प्लेस

मुन्नार, केरल

केरल का यह खूबसूरत हिल स्टेशन मानसून में और भी मनमोहक हो जाता है। चारों ओर चाय के हरे-भरे बागान, धुंध से ढके पहाड़ और बहते झरने एक अलग सा माहौल बना देते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण सुकून देने वाला होता है।

चेरापूंजी, मेघालय

चेरापूंजी अपनी सुदंरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। मानसून में चेरापूंजी का नज़ारा देखते ही बनता है। यहां के झरने, लिविंग रूट ब्रिज और बादलों से ढके जंगल किसी रहस्यमयी दुनिया जैसे लगते हैं। नेचर लवर्स और एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह एक शानदार जगह है।

कूर्ग, कर्नाटक

"भारत के स्कॉटलैंड" के नाम से मशहूर कूर्ग, मानसून में हरियाली की चादर ओढ़ लेता है। कॉफी के बागान, झरने और शांत वातावरण इसे मानसून के लिए बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां ट्रेकिंग और नेचर वॉक का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।

उदयपुर, राजस्थान

"झीलों का शहर" उदयपुर मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है। जब बारिश के पानी से पिछोला और फतेहसागर झीलें भर जाती हैं, तो अरावली की पहाड़ियां हरी-भरी हो जाती हैं और मौसम भी सुहावना हो जाता है। यह शहर अपने महलों, हवेलियों और सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है।

लोनावाला, महाराष्ट्र

मुंबई के पास स्थित लोनावाला मानसून वेकेशन के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां की धुंध भरी पहाड़ियां, झरने और हरे-भरे पहाड़ देखने लायक होते हैं। टाइगर्स पॉइंट और राजमाची प्वाइंट से आसपास का नज़ारा बहुत सुंदर लगता है। ऐसे में बारिश के मौसम में आप यहां भी विजिट कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article