यात्रा

कुदरत की गोद में बसा ये अद्भुत झरना, कहलाता है दक्षिण का स्पा, मानसून में जरूर जाएं घूमने

Waterfall Destination: प्रकृति, स्वास्थ्य, और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने के लिए इस बार आप तमिलनाडु तेनकासी का कुट्रालम वाटरफॉल जाने का प्लान कर सकते हैं। इस झरने की खूबसूरती देखने के लिए राज्य भर से सैलानी यहां पहुंचते हैं। ये दक्षिण भारत का जादुई झरना है जो तन-मन दोनों को शांति देता है।

Image

Kuttralam Falls Tenkasi Tamil Nadu

Kuttralam Falls Tenkasi Tamil Nadu: गर्मी और भागदौड़ से दूर अगर आप किसी शांत, ठंडी और औषधीय जगह की तलाश में हैं तो आज आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। आज हम आपको तमिलनाडु के जिस वाटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं वह सिर्फ एक झरना नहीं बल्कि एक अनुभव है। हम बात कर रहे हैं तेनकासी जिला, पश्चिमी घाट तमिलनाडु में स्थित कुट्रालम जलप्रपात की जो भीड़ के बावजूद मानसून के दौरान सैलानियों के घूमने के लिए बेहतरीन जगह में से ये एक है।

क्या है खास: औषधीय गुणों वाले झरनों के लिए प्रसिद्ध कुट्रालम जलप्रपात को दक्षिण का स्पा भी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस झरने के पानी में स्नान करने से कई त्वचा रोगों से मुक्ति और थकान में आराम मिलता है।

सैलानियों की भारी भीड़: वाटरफॉल का मजा लेने के लिए मानसून के मौसम में यहां सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इन दिनों भारी संख्या में यहां सैलानी पहुंच रहे हैं। इस साल पश्चिमी घाट में लगातार बारिश हो रही है जिससे पानी का स्तर बढ़ गया है।

वीकेंड पर जाने से बचें: अगर आप वीकेंड ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि यहां सप्ताह के अंत और सार्वजनिक छुट्टियों के दिन सैलानियों की भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है। नहाने की जगह पर लंबी कतारें होती हैं ऐसे में आपको लंबा इतंजार करना पड़ सकता है।

जाने का सबसे अच्छा समय: जून से सितंबर यहां जाने का सबसे बेस्ट टाइम होता है इस दौरान मौसम तो सुहावना होता ही है इसके साथ ही झरने अपने चरम पर होते हैं। सुबह और शाम का समय फोटोग्राफी के अनुकूल है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article