यात्रा

Vietnam Tourism: वियतनाम की बड़ी पहल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गोल्डन वीजा कार्यक्रम का रखा प्रस्ताव

Vietnam Tourism: हनोई की चहल-पहल वाली स्ट्रीट फूड गलियों से लेकर ह्यू के ऐतिहासिक मंदिरों तक, वियतनाम घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। भारतीय पर्यटक भी बड़ी संख्या में हर साल इस देश की यात्रा करते हैं। वियतनाम ने बड़ी पहल करते हुए 10 वर्षीय गोल्डन वीजा कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा है।

Image

Vietnam Tourism

Vietnam Golden Visa program: वियतनाम अपने पर्यटन और निवेश परिदृश्य में क्रांति लाने के लिए पूर तरह से तैयार है। वियतनाम 10 वर्षीय गोल्डन वीजा कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य दीर्घकालिक पर्यटकों, निवेशकों और विदेशी पेशेवरों को आकर्षित करना है। अल्पकालिक पर्यटकों के लिए एक स्थायी यात्रा में ये स्कीम बेहद कारगर साबित हो सकती है।

हाल के वर्षों में वियतनाम आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है, जो भारत को वियतनाम के लिए एक प्रमुख स्रोत बाजार भी बनाता है। यह वृद्धि आंशिक रूप से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख भारतीय शहरों से बेहतर उड़ान संपर्क के कारण है, जिसने वियतनाम को यात्रा के लिए और अधिक सुलभ बना दिया है।

खबरों की मानें तो भारतीय निवेशक वियतनाम की गोल्डन वीजा पहल में गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खासकर भारतीय नागरिकों के लिए वियतनाम की वीजा प्रक्रिया तेजी से डिजिटल-फ्रेंडली हो रही है। वियतनाम में पर्यटन और अल्पकालिक व्यवसाय के लिए ई-वीजा पहले से ही पूरी तरह से ऑनलाइन उपलब्ध है।

गोल्डन वीजा, जिसमें आवेदन प्रक्रियाएं स्पष्ट, सुरक्षित और समय-कुशल होंगी। बता दें कि आर्थिक संभावनाओं से परे, वियतनाम में ऐसी जीवनशैली है जो पारंपरिक आकर्षण और आधुनिक आराम का मिश्रण है। हो ची मिन्ह सिटी, हनोई और दा नांग ऐसे शहर हैं जहां घूमना पर्यटक बेहद पसंद भी करते हैं। सापा के धुंध भरे पहाड़ों से लेकर न्हा ट्रांग के समुद्र तटों तक यात्रा के दौरान यहां देखने को बहुत कुछ है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article