यात्रा

आंखों से नहीं दिल से किया महसूस, महान पर्वतारोही रेनहोल्ड मेसनर की नजरों से देखें काशी

Varanasi tourism: रेनहोल्ड मेसनर जैसे व्यक्ति, जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया है, उनके लिए भी काशी एक अलग तरह की यात्रा है। मेसनर की नजर से देखें तो यह शहर एक जादू है।

Image

रेनहोल्ड मेसनर की नजरों से देखें काशी (फोटो: Instagram)

Varanasi tourism: अगर आप घूमने-फिरने का शौक रखते हैं और आपको एडवेंचर पसंद है तो फिर आपने रेनहोल्ड मेसनर (Reinhold Messner) का नाम जरूर सुना होगा। महान पर्वतारोही मेसनर पहले इंसान थे जिन्होंने दुनिया के सभी 14 ऐसे पर्वत जो 8,000 मीटर से ऊंचे हैं की चोटियां चढ़ी। दुनिया की सबसे ऊंची और खतरनाक चट्टानी दीवार नंगा परबत की चुनौती को स्वीकार किया इसके अलावा बिना सप्लीमेंट्री ऑक्सीजन के एवरेस्ट पर अकेले ही चढ़ाई की थी।

हाल ही में मेसनर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीर शेयर करते हुए वाराणसी की यात्रा के बारे में लिखा है। मेसनर के नजरिए से देखें तो काशी कोई साधारण ट्रैवल डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक जीता-जागता अनुभव है।

काशी की आत्मा को समझने की यात्रा

रेनहोल्ड मेसनर ने लिखा, 'वाराणसी हिंदुओं का सबसे पवित्र शहर। एक ऐसी जगह जो मुझे कभी छोड़ती ही नहीं। हमने गंगा किनारे घंटों समय बिताया। हमने देखा, सुना और धीरे-धीरे वहां के माहौल का हिस्सा बन गए। मुझे बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि मैं एक पर्यटक हूं। हम वहां होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए, लोगों से मिले जिनके दिल बहुत खुले थे, और हमें बिना ज्यादा शब्दों के भी अपनापन मिला।'

मेसनर ने आगे लिखा, 'जब मैं छोटा था, तब मैं पहाड़ों तक पहुंचने के लिए यात्रा करता था। आज मैं लोगों को समझने के लिए यात्रा करता हूं। मेरी पत्नी इन सभी यात्राओं में मेरे साथ हर कदम पर होती है। वह हर चीज को लेकर जिज्ञासु रहती है, सवाल पूछती है और हर संस्कृति में खुले मन से पूरी तरह डूब जाती है। इसी वजह से साथ में यात्रा करना अकेले यात्रा करने से कहीं ज्यादा समृद्ध अनुभव बन जाता है।'

भीड़ नहीं, एक जीवंत संस्कृति

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि काशी में हमेशा भीड़ रहती है, लेकिन जब आप वहां जाएंगे तो आपको एहसास होगा कि यह भीड़ शोर नहीं बनती, बल्कि एक जीवंत संस्कृति बन जाती है। घाटों पर लोग पूजा करते हैं, साधु ध्यान लगाते हैं, और यात्री सबको मिलकर देखते हैं। मेसनर के नजरों से देखें तो पाएंगे कि यह शहर एक खुली किताब की तरह है, जिसे हर कोई अपने तरीके से पढ़ता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article