Hill Stations In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश हिल स्टेशन के लिए उतना फेमस नहीं है फिर भी यहां कुछ ऐसे शांत, सुरम्य और ठंडी जलवायु वाले स्थान हैं जहां पर्यटक ट्रिप पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के 3 शानदार हिल स्टेशनों के बारे में, जो आपके वेकेशन को खास बना सकते हैं।
चित्रकूट: विंध्य पर्वत की गोद में बसा चित्रकूट एक पवित्रUttar Pradesh, Uttar Pradesh Tourism, Chitrakoot, Mani Parbat, Sugriv Parba, Govardhan Hill, Uttar Pradesh Uttar Pradeshनगर है जहां पर्यटक शॉट ट्रिप पर जा सकते हैं। धार्मिक और प्राकृतिक दोनों दृष्टिकोण से ये यात्रा महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। कामदगिरि पर्वत, राम घाट, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। रामायण के अनुसार भगवान राम ने यहां वनवास का अधिकांश समय बिताया था।
गोवर्धन हिल: गोवर्धन हिल को गिरि राज के नाम से भी जाना जाता है। वृंदावन से तकरीबन 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जगह पर आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस स्थान का अपना विशेष महत्व है। देश भर से श्रद्धालु यहां शांति के 2 पल बिताने के लिए आते हैं।
मणि पर्वत: अयोध्या के नजदीक स्थित मणि पर्वत जिसे सुग्रीव पर्वत के नाम से भी जाना जाता है अपने पौराणिक महत्व के कारण पर्यटकों के बीच फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। अगर आप पौराणिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर जाना पसंद करते हैं तो ये बेस्ट लोकेशन हो सकती है। किंवदंतियों के अनुसार, जब हनुमान लक्ष्मण के घावों के लिए संजीवनी लेकर पर्वत ले जा रहे थे, तो उसका एक हिस्सा इस स्थान पर गिरा था।
