यात्रा

Travel Tips: अकेले सफर पर निकले हैं? ट्रैवलिंग में काम आएंगी ये 7 स्मार्ट बातें

Solo Travel Tips: सोलो ट्रैवल यानि अकेले यात्रा करना आत्म-विश्वास को बढ़ाता है इस बात में शायद ही किसी को कोई शक हो। सोलो ट्रैवल सुरक्षा और समझदारी के साथ करना बेहद जरूरी है। अगर आप भी सोलो ट्रैवल पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो यात्रा से पहले इन 4 जरूरी टिप्स को जान लें जो यात्रा पर जाने से पहले आपके बेहद काम आ सकती हैं।

Image

Solo Travel Tips (image credit-canva)

Solo Travel Tips: मौजूदा समय में सोलो ट्रैवल का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। ग्रुप में यात्रा करने के बजाए लोग अकेले यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। सोलो ट्रैवल खुद से जुड़ने का एक शानदार तरीका तो है, लेकिन आप सिर्फ बैग लेकर बिना कुछ सोचे-समझे ही यात्रा पर नहीं निकल सकते। यात्रा सुरक्षा और समझदारी के साथ करना बेहद जरूरी है। ऐसे में यात्रा से पहले इन 4 जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

सुरक्षा को प्राथमिकता दें: सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद अनिवार्य है। अपनी लोकेशन और ट्रैवल प्लान हमेशा अपने परिवार या दोस्तों के साथ शेयर करें। जरूरी हेल्पलाइन नंबर्स सेव रखें और यात्रा के दौरान अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें।

डिजिटल टूल्स का उपयोग करें: ऑफलाइन मैप्स और डॉक्युमेंट्स डाउनलोड करके रखें। गूगल मैप्स, उबर/ओला, भाषा अनुवादक ऐप्स, मुद्रा परिवर्तक जैसे टूल्स सोलो ट्रैवल पर आपके बेहद काम आ सकते हैं।

डेस्टिनेशन की रिसर्च: यात्रा से पहले आप जहां घूमने जा रहे हैं वहां का मौसम, लोकल ट्रांसपोर्ट, और सुरक्षित क्षेत्र कौन से है इसके बारे में पहले से जानकारी प्राप्त कर लें। होटल/होस्टल और आसपास की जगहों के बारे में मोटा-मोटा जान लें।

पैसों की स्मार्ट प्लानिंग: कैश और कार्ड दोनों साथ रखें सोलो ट्रिप पर आप सिर्फ कार्ड या ऑनलाइन पेमेंट के भरोसे नहीं निकल सकते हैं। कैश सीमित मात्रा में लेकिन जरूरत के हिसाब से जरूर रखें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article