Travel Tips And tricks: गर्मी की छुट्टियों में अगर आप ट्रैवल प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए पहले से तैयारी करना बेहद लाभप्रद होता है। अगर आप पहले से तैयार हैं या फिर पूरी तैयारी के साथ जाते हैं तो फिर आप फालतू की झंझट से बच सकते हैं और छुट्टियों का मजा आपका दोगुना हो सकता है। यहां 4 महत्वपूर्ण कारक बताए गए हैं जो आपकी यात्रा के लिए बेहद काम आ सकते हैं।
समझदारी से करें ट्रैवल डेस्टिनेशन का चुनाव: गर्मी की छुट्टियों की योजना बनाते समय ठंडे इलाकों या हिल स्टेशनों का चयन करने समय भी समझदारी का चयन करें और भीड़भाड़ वाली जगह चुनने से बचें। पहाड़, समुद्र तट और झीलें भीषण गर्मी से राहत तो देती हैं लेकिन, ज्यादा भीड़भाड़ मजा किरकिरा कर सकती हैं। ऐसे में कम भीड़भाड़ वाली ठंडी जगह का चुनाव करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
हल्के और सही कपड़े पैक करें: गर्मियों में यात्रा के दौरान पैकिंग भी अहम पहलू होता है। आप हल्के, हवादार कपड़े पैक करें। हल्के रंग के कपड़े, चौड़ी किनारी वाली टोपी और धूप का चश्मा आपको राहत से बचाने का काम कर सकता है। आरामदायक जूते पहनना भी बेहद जरूरी है। हमेशा सनस्क्रीन अपने साथ रखें। त्वचा की सुरक्षा के लिए हर 3-4 घंटे में दोबारा इसे लगाएं।
हाइड्रेटेड रहें और स्नैक्स का स्टॉक रखें: सुनिश्चित करें कि आपके पास स्वस्थ स्नैक्स का पूरा स्टॉक मौजूद रहे। एक पानी की बोतल रखें जिसे फिर से भरना आसान हो, खासकर अगर आप लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो हाइड्रेशन महत्वपूर्ण होता है। यात्रा के लंबे घंटों के लिए कुछ सूखे मेवे, एनर्जी ड्रिंक और नट्स भी अपने साथ रख सकते हैं।
स्थानीय मौसम के लिए तैयार रहें: मौसम की स्थिति पर नजर रखना भी बेहद जरूरी है। पहाड़ों का मौसम काफी अप्रत्याशित होता है, इसलिए पहले से और उचित तैयारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा कर रहे हैं तो एक अच्छी गर्म जैकेट भी साथ में ले जाना बिल्कुल मत भूलें।
