Weekend Getaway Near Gurgaon: रोड ट्रिप हमेशा से ही रोमांच से भरी हुई होती है। अगर आप दिल्ली-एनसीआर के आसपास शॉर्ट ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो कुछ ऐसे हिल स्टेशन हैं जो आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि इन जगहों पर आप कार से 1 दिन में यात्रा कर सकते हैं। ये जगहें वीकेंड ट्रिप के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट हैं। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। इन हिल स्टेशनों के बारे में डिटेल में जानते हैं।
नैनीताल: इस लिस्ट में नंबर 1 पर उत्तराखंड में स्थित नैनीताल का नाम आता है। दिल्ली- एनसीआर से लगभग 7-8 घंटे में सड़क मार्ग के जरिए आप यहां पहुंच सकते हैं। नैनी झील, नैना देवी मंदिर, टिफिन टॉप, और स्नो व्यू पॉइंट यहां का प्रमुख आकर्षण है।
मसूरी: इस लिस्ट में नंबर 2 पर मसूरी का नाम आता है। दिल्ली- एनसीआर से लगभग 6 से 7 घंटे में आप यहां पहुंच सकते हैं। यहां के खूबसूरत दृश्य, शांत वातावरण आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देंगे। कांटिटी फॉल, गन हिल और कैमल बैक रोड यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
कसौली: हिमाचल प्रदेश में स्थित कसौली जाने का अगर आप प्लान करते हैं तो सड़क मार्ग से यहां पहुंचने में 5-6 घंटे का समय लगता है। सनसेट पॉइंट, कसौली चर्च, और हिल्स का मनोरम दृश्य पर्यटकों को यहां काफी ज्यादा लुभाता है।
