Premium Train Journeys: दुनिया में यात्रा केवल एक स्थान पर पहुंचने का साधन नहीं है, बल्कि यह एक अनुभव है जिसमें आराम, सुंदरता और शाही सेवा का समावेश होता है। कुछ ट्रेनों की यात्रा आपको ऐसे अनुभव देती हैं जिसे शायद ही आप कभी भूल पाएं। यहां हम दुनिया की 4 सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेनों के बारे में जानेंगे जो यात्रा के आपके अनुभव को और भी ज्यादा स्पेशल बना सकती हैं।
पैलेस ऑन व्हील्स, भारत: पैलेस ऑन व्हील्स आपको राजस्थान की समृद्ध संस्कृति का अनुभव कराने के लिए डिजाइन की गई है। यहां की यात्रा की कीमत लगभग $6,800 प्रति व्यक्ति है। इस ट्रेन में आपको महल की सैर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका मिलता है।
गोल्डन ईगल डेन्यूब एक्सप्रेस, यूरोप: गोल्डन ईगल डेन्यूब एक्सप्रेस लगभग दो सप्ताह की यात्रा करता है और इसकी कीमत प्रति व्यक्ति लगभग $24,895 है। यह यात्रा आपको पूर्वी और मध्य यूरोप के अनदेखे स्थलों की सैर कराती है, जिसमें शानदार भोजन और निजी संगीत कार्यक्रम शामिल हैं।
महाराजा एक्सप्रेस, भारत: अगर आप रेल यात्रा में असली लग्जरी का अनुभव करना चाहते हैं, तो महाराजा एक्सप्रेस आपके लिए सबसे सही विकल्प है। इस ट्रेन का नवरत्न प्रेसीडेंशियल सूट प्रति सप्ताह $23,000 से $25,000 की कीमत पर उपलब्ध है। यह यात्रा दिल्ली, आगरा, जयपुर, उदयपुर, वाराणसी और रणथंभौर नेशनल पार्क जैसे ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरती है। यहां आपको निजी बटलर सेवा, शाही भोजन और महल की सैर का अनुभव मिलता है।
वेनिस सिम्प्लोन-ओरिएंट-एक्सप्रेस (VSOE), यूरोप: यह ट्रेन 1920 के दशक के आर्ट डेको डिब्बों से सजी है और पेरिस से वेनिस तक की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति लगभग $15,000 की लागत आती है। सबसे महंगी यात्रा, पेरिस से इस्तांबुल, $60,000 से अधिक हो सकती है। यहां आपको भव्य सुइट, मार्बल बाथरूम और उच्चतम स्तर की सेवा का अनुभव मिलता है।
