Tourist Places near Gonda within 100 km: अगर आप गोंडा में रहते हैं या फिर उसके आसपास घूमने गए हैं तो आपके लिए एक ऐसा टूरिस्ट स्पॉट है जहां पर आपको जरूर से जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। अमूमन कम जानकारी के चलते लोग केवल गोंडा ही घूमकर वापस लौट आते हैं। ऐसे में अगर आप गोंडा घूमने जाएं तो उसी के पास मौजूद इस प्यारी सी जगह पर जाना ना भूलें। Within 100 kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे गोंडा के पास बसी उस जन्नत जैसी जगह के बारे में जहां आप बेहद कम टाइम में पहुंच सकते हैं।
श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल श्रावस्ती गोंडा से महज 49 किलोमीटर दूर स्थित है। सड़क मार्ग से यात्रा करके आप यहां महज 1 घंटे में पहुंच सकते हैं। बौद्ध धर्म के लिए ये जगह अत्यंत महत्वपूर्ण होने के चलते तमाम पर्यटकों को ये काफी लुभाती है। श्रावस्ती को भगवान बुद्ध के जीवन में एक प्रमुख स्थल माना जाता है। आध्यात्मिकता, इतिहास और संस्कृति का आनंद लेने के लिए आपको श्रावस्ती की यात्रा करनी ही चाहिए।
प्रमुख आकर्षण: श्रावस्ती के आसपास का क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जहां शांति और ध्यान के लिए जाया जा सकता है। धार्मिक अनुभूति के लिए आप आनंदबोधि और जेतवना मठ का रुख कर सकते हैं। बुद्ध द्वारा प्रवचन देने के लिए ये जगह काफी प्रसिद्ध है।
मानसिक शांति और ध्यान के लिए आदर्श स्थान: स्थानीय बौद्ध मठों में ध्यान और प्रार्थना के लिए जाया जा सकता है। मानसिक शांति और ध्यान के लिए ये जगह पर्यटकों को काफी लुभाती है। नेचुरल वॉक करते हुए प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है। यहां की हरियाली और शांति आपका दिल जीत लेंगी।
