यात्रा

IRCTC: 6 दिन तक रहोगे विदेश में, खर्चा होगा सिर्फ 39600 रुपया; रहना खाना फ्री

Nepal tour package: नए साल में प्रवेश करने से पहले आपका विदेश घूमने का सपना पूरा हो सकता है। आपके लिए साल 2024 को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए आईआरसीटीसी बेहद कम बजट में नेपाल टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं-

Image

IRCTC Tour package

IRCTC Nepal Tour Package 2024: भारतीय रेलवे की सहायक आईआरसीटीसी नया पैकेज लेकर आई है जिसके तहत आपको बेहद कम दाम में विदेश यात्रा करवाई जा रही है। साल 2024 का अंत आप विदेश घूमकर कर सकते हैं इसके लिए पूरा इंतजाम हो चुका है। नेपाल की यात्रा प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने के साथ ही धार्मिक महत्वता भी रखती है। नेपाल घूमने में कितना खर्चा आएगा? नेपाल में घूमने की बेस्ट जगह कौन सी है? इन तमाम सवालों का जवाब आईआरसीटीसी के इस पैकेज के माध्यम से आपको मिल जाएगा।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने BEST OF NEPAL EX DELHI के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। पैकेज में पशुपतिनाथ मंदिर, पाटन दरबार स्क्वायर, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनकामना मंदिर समेत काठमांडू और पोखरा के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों के दर्शनीय स्थल शामिल किए गए हैं।

पूरे दौरे के दौरान पेशेवर अंग्रेजी बोलने वाला गाइड आपके साथ रहेगा। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। 3 स्टार होटल में पांच रातों का आवास, जिसमें काठमांडू में 03 रातें और पोखरा में 02 रातें शामिल हैं। पुश बैक आरामदायक सीटों के साथ AC डीलक्स बस से आपको घुमाया जाएगा। रॉयल नेपाल फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में वापसी का कंफर्म टिकट भी है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप बुक नॉउ पर क्लिक करके इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NDO04 है। अगर आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं तो आपको 49000 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 40000 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में किराया 39600 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 36500 रुपए है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287930747, 8287930624, 8287930718, 9717648888 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article