यात्रा

White Sand Beach in India: ये हैं भारत के सबसे सुंदर बीच, जहां भूरी नहीं दूर दूर तक दिखती है केवल सफेद रेत

White Sand Beach in India (सफेद रेत वाले बीच): भारत में वैसे तो कई सारे बहुत ही ज्यादा खूबसूरत समुद्र किनारे हैं। लेकिन अगर आप सफेद रेत वाले बीच पर जाना चाहते हैं। तो भारत की ये तीन जगहें आपके लिए सबसे सुंदर हो सकती हैं। देखें सफेद रेत वाले भारत के सबसे सुंदर बीचेज कौन से हैं।

Image

White Sand Beaches India (Photo Credit - Canva)

White Sand Beach in India (सफेद रेत वाले बीच): जब भी कभी बीच या समुद्र की बात आती है, तो लोगों के दिमाग में गोवा या केरल के तटों की छवि आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, भारत में ऐसे भी कई प्राकृतिक खजाने हैं, जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। भूरी रेत वाले समुद्र तट तो आपने देखें ही होंगे, लेकिन क्या आपने कभी दूधिया सफेद रेत और फिरोजी पानी वाले समुद्र तट देखें हैं। अगर नहीं तो भारत के ये 3 बीच आपका सपना पूरा कर देंगे।

भारत में सफेद रेत वाले बीच

राधानगर बीच, अंडमान निकोबार द्वीप

अंडमान के हैवलॉक द्वीप पर स्थित राधानगर बीच का नाम एशिया के सबसे सुंदर बीच की लिस्ट में आता है। सफेद महीन रेत से भरा ये बीच किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। इसे देख ऐसा लगता है मानो कोई बर्फ की चादर बिछी हो। नारियल के पेड़ों और नीले पानी से घिरा ये बीच आपको एक न एक बार तो जरूर ही विजिट करना चाहिए।

कावारत्ती बीच, लक्षद्वीप

लक्षद्वीप भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो अपने अछूते सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का कावारत्ती बीच इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस तट की रेत सफेद पाउडर की तरह नरम है और पानी का रंग इतना साफ और नीला है कि नीचे तल तक दिखाई देता है।

दीघा बीच, पश्चिम बंगाल

बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा दीघा, पूर्वी भारत का एक बहुत ही लोकप्रीय समुद्र तट है। सफेद रेत देखने के लिए अगर आप बीच जाना चाहते हैं, तो यहां आना अच्छा हो सकता है।

तो अगली बार जब भी आप कभी किसी बीच वाली डेस्टिनेशन वाली ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएं। तो अपनी लिस्ट में इन खूबसूरत जगहों का नाम शामिल करना बिल्कुल न भूलें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article