यात्रा

एक पौधे से मिला उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन को अपना नाम, पर्यटकों की यहां बसती है जान, दिल्ली एनसीआर से है इतनी दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 05:44 PM IST

Uttarakhand Tourism: उत्तराखंड राज्य में हिमालय पर्वतमाला की गोद में बसा है एक खूबसूरत शहर जहां पूरा साल पर्यटक जुटते हैं। इस जगह को इसका नाम एक पौधे की वजह से मिला है। यहां के खूबसूरत नजारे देखने आप आराम से पहुंच सकते हैं क्योंकि दिल्ली एनसीआर से यह रेल और सड़क मार्ग अच्छे से जुड़ा हुआ है। जानें कौन सी है ये जगह।

Image

Uttarakhand Tourism

Uttarakhand Tourism: घोड़े के पैर की आकृति का बना ये खूबसूरत शहर वर्ष भर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये शहर अपनी समृद्ध संस्कृति, शानदार हस्तशिल्प, स्वादिष्ट भोजन और खूबसूरत वाइल्ड लाइफ के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। अल्मोड़ा की यात्रा पर आने वाले पर्यटक इसकी खूबसूरती और आकर्षित कर देने वाले पर्यटन स्थलों को अपनी खूबसूरत यादों में संजो कर ले जाते हैं। अल्मोड़ा में बहने वाली दो नदियां कोशी(कौशकी) और सुयाल(सलमली) इसका मुख्य आकर्षण हैं। शब्दों में इस शानदार हिल स्टेशन की खूबसूरती को बयां कर पाना बहुत मुश्किल काम है। इसका अंदाजा आप अल्मोड़ा जाकर ही लगा सकते हैं। इसका नाम किलमोरा नाम के पौधे से निकला है जो इस क्षेत्र में बहुत पाया जाता है।

Delhi to Almora Distance

दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी करीब 400 किलोमीटर है। ड्राइव करके आप यहां 9 घंटे में पहुंच सकते हैं। वहीं रेल मार्ग से जाना चाहें तो काठगोदाम यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन है।

अल्मोड़ा के पास क्या देखें, ये हैं 10 खूबसूरत स्पॉट

1. जीरो पॉइंट

अल्मोड़ा जाने वाले प्रत्येक यात्री को जीरो पॉइंट जरूर घूमना चाहिए, जो अल्मोड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य का केन्द्र है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको वन्य जीव अभ्यारण्य में लगभग 1किमी. की पैदल यात्रा करनी होगी। जीरो पॉइंट तक पहुंचने के लिए आपको शानदार ट्रेकिंग करने का भी मौका मिलता है।

2. जागेश्वर मंदिर

अल्मोड़ा के निकट बसा जागेश्वर मंदिर भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां 7वीं और 12वीं शताब्दी में बने 124मंदिरों का समूह स्थापित है। यदि आप भारत की संस्कृति को गहराई से जानना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए स्वर्ग के सामान है। जागेश्वर में स्थित ज्यादातर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जबकि अन्य पास के मंदिर भगवान विष्णु, शक्ति देवी और हिंदू धर्म के कई देवी-देवताओं को समर्पित हैं। अल्मोड़ा से इसकी दूरी मात्र 9 किमी है।

Jageshwara Temple, Almora

Jageshwara Temple, Almora

3. कसार देवी

उत्तराखंड का एक प्रमुख मंदिर कसार देवी मंदिर भी अल्मोड़ा के पास स्थित है। जिसमें स्थानीय देवी कसार देवी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि 1890 में स्वामी विवेकानंद ने भी कसार देवी मंदिर में दर्शन किए हैं। इस मंदिर में साल में एक बार मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रृद्धालु आते हैं। अल्मोड़ा से यहां आप 5किमी की सफर तय करके पहुंच सकते हैं।

Kasar Devi Almora

Kasar Devi Almora

4. कटारमल सूर्य मंदिर

अल्मोड़ा के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में कटारमल सूर्य मंदिर दूसरे स्थान पर आता है। ऐसा माना जाता है कि ये मंदिर लगभग 800साल पुराना है। कटारमल सूर्य मंदिर के प्रमुख देवता बुरहदिता या वृद्धादित्य (पुराने सूर्य देव) हैं। मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ-साथ भगवान लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा भी स्थापित हैं। अल्मोड़ा शहर से इसकी दूरी मात्र 6 किमी. है।

5. चितई मंदिर

अल्मोड़ा के पास स्थित चितई मंदिर बेहद प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में गोलू नाम के देवता की पूजा की जाती है। इस मंदिर का नाम भगवान शिम के एक अन्य नाम चितई पर रखा गया है। इस मंदिर में भक्तों द्वारा लटकाई गयीं घंटियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र हैं। जब भी आप अल्मोड़ा की यात्रा पर जाएं तो चितई मंदिर के दर्शन जरूर करें।

अल्मोड़ा शहर से इसकी दूरी मात्र 4 किमी. है।

6. डियर पार्क

अलमोड़ा शहर से लगभग 3किमी दूर स्थित डियर पार्क एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। प्रकृति प्रेमी और वाइल्ड लाइफ पसंद करने वाले लोगों के लिए डियर पार्क एक शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां का सबसे मुख्य आकर्षण देवदार के हरे-भरे वृक्ष है जिनके बीच घूमते हुए हिरण, तेंदुआ और काले भालू जैसे जानवर इसकी खूबसूरती को देखने लायक बना देते हैं।

7. दूनागिरी

अल्मोड़ा के शानदार पर्यटन स्थलों में शामिल दूनागिरी कुमाऊं हिमालय में बसा एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है। शहरों के शोर-शराबे से दूर कुछ समय शांति में बिताना चाहते हैं तो दूनागिरी आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। दूमागिरी अल्मोड़ा के पास एक छोटा सा शहर है जो पर्यटन के लिहाज से काफी प्रसिद्ध है।

8. ब्राइट एंड कॉर्नर

अल्मोड़ा में यदि आप सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार नजारा देखना चाहते हैं तो चले आइए शहर से लगभग 3किमी. दूर स्थित ब्राइट एंड कार्नर। इस बेहद खूबसूरत और शांत जगह के पास ही विवेकानंद पुस्तकालय भी बना हुआ है।

9. जलना

अल्मोड़ा के पास स्थित जलना लगभग समुद्रतल से 1700मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जलना एक छोटा सा गांव है जो पर्यटकों के बीच काफी चर्चित रहता है। यहां आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज एंजॉय कर सकते हैं। शहर से ये लगभग 8 किमी दूर स्थित है।

10. शॉपिंग करें

अल्मोड़ा शहर की यात्रा पर आप शॉपिंग का एक अच्छा अनुभव ले सकते हैं। अल्मोड़ा का सबसे प्रसिद्ध लाला बाजार जो कि राजाओं द्वारा बसाया गया लगभग 200साल पुराना बाजार हैं। जहां से आप शॉल, एथनिक ज्वैलरी, अंगोरा कपड़ा, वीयर, ऊनी कपड़े आदि खरीद सकते हैं। ये बाजार मुख्य शहर से मात्र 1 किमी की दूरी पर स्थित है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article