यात्रा

भारत में स्कीइंग के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगहें, बर्फबारी की बीच देखने को मिलते हैं शानदार नजारे

Best Places for Skiing in India: पहाड़ों पर इस समय गजब की बर्फबारी देखने को मिल रही है। ये मौसम स्कीइंग का शौक रखने वालों के लिए परफेक्ट साबित होता है। आज हम आपको देश की 5 ऐसी जगह बताने जा रहे हैं। जहां आप स्कीइंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं।

Image

perfect places for skiing in india

Photo : iStock

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। क्योंकि इस मौसम में आपको पहाड़ों पर बर्फबारी का भरपूर मजा मिलता है। जम्मू-कश्मीर, नैनीताल, मसूरी जैसी कई जगहों इस समय शानदार बर्फबारी देखने को मिल रही है, यही कारण है कि इन जगहों पर टूरिस्ट्स का सैलाब आ गया है। क्या आप स्कीइंग के शौकीन है यदि हां तो आपको इस समय पहाड़ों पर घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। क्योंकि स्कीइंग के लिए यह सबसे अच्छा समय होता है। आज हम आपको भारत के 5 सबसे शानदार स्कीइंग पॉइंट बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं देश में स्कीइंग के लिए बेस्ट 5 स्पॉट्स के बारे में।

औली

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में मौजूद औली एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है, जहां आप स्कीइंग का लु्त्फ उठा सकते हैं। स्कीइंग के लिए औली में कई शानदार ढलान हैं, जहां आप स्कीइंग की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं।

गुलमर्ग

जम्मू-कश्मीर को गुलमर्ग की वजह से ही धरती का स्वर्ग कहा जाता है। एशिया का सबसे शानदार स्कीइंग स्पॉट गुलमर्ग अपने शानदार ढलानों के लिए एक अलग पहचान रखता है। यहां आप शेर ए कश्मीर नेशनल पार्क भी देख सकते हैं।

सोलंग वैली

हिमाचल प्रदेश में मौजूद सोलंग वैली स्कीइंग के लिए एक खास डेस्टिनेशन है। यहां की शानदार बर्फबारी में आप स्कीइंग के अलावा स्नोमैन और स्नो फाइट का मजा भी ले सकते हैं। मनाली के पास मौजूद सोलंग वैली एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है।

युमथांग, सिक्किम

सिक्किम में मौजूद युमथांग एक ऐसी जगह है, यहां शानदार बर्फबारी देखने को मिलती है। यही कारण है कि ये जगह स्कीइंग के लिए परफेक्ट साबित होती है। यहां जाकर और भी कई तरह की एक्टिविटी कर पाएंगे।

रोहतांग पास

मनाली से केवल 50 किलोमीटर दूर मौजूद रोहतांग पास एक शानदार स्कीइंग स्पॉट है। यहां देशभर से लोग बर्फबारी के बीच एडवेंचर का मजा लेने आते हैं। यहां की बर्फबार के बीच मिलने वाले शानदार नजारे आपको हमेशा याद रहेंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article