यात्रा

प्यार की उड़ान, इस वैलेंटाइन नीले समंदर के बीच बिताएं प्यार के पल, 8 दिन की होगी ट्रिप

Valentine Getaway: वैलेंटाइन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। फुकेत और क्राबी घूमने का सुनहरा मौका आपको मिलने जा रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी रहने से लेकर खाने-पीने तक सबके बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

इस वैलेंटाइन नीले समंदर के बीच बिताएं प्यार के पल

Thailand Valentine Getaway: वैलेंटाइन वीक को और भी ज्यादा स्पेशल इस बार आप विदेश की यात्रा करके मना सकते हैं। इस वैलेंटाइन, अगर आप गिफ्ट की जगह यादें देना चाहते हैं, तो रोमांटिक ट्रिप सबसे खूबसूरत सरप्राइज साबित हो सकती है। आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको थाईलैंड के प्रमुख आकर्षण- फुकेत और क्राबी की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज का नाम- VALENTINE SPECIAL-PHUKET-KRABI (THAILAND) रखा गया है। वैलेंटाइन डे को ध्यान में रखकर ही इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। नीले समंदर, सफेद रेत वाले बीच, रोमांटिक सनसेट और प्राइवेट मोमेंट्स यह जगह आपके प्यार को और गहरा बना देगी।

फुकेट, लग्जरी बीच रिसॉर्ट्स और रोमांटिक माहौल के लिए मशहूर है। वहीं, क्राबी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, चूना पत्थर की ऊंची चट्टानों और शांत बीच के लिए जाना जाता है। इन दोनों जगहों का कॉम्बिनेशन वैलेंटाइन ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट है। जहां आपको एडवेंचर और सुकून दोनों एकसाथ मिल जाएंगे। फुकेट में सनसेट क्रूज, कैंडललाइट डिनर का अनुभव, आइलैंड टूर और रेलाय बीच पर समय बिताना कपल्स के लिए यहां करने को बहुत कुछ है। फुकेट के पास फी फी आइलैंड्स की बोट राइड में भी आप शामिल हो सकते हैं।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 12 फरवरी 2026 को लखनऊ से रात 9:15 बजे की फ्लाइट में सवार होना है। फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर रात 11:45 बजे लैंड करेगी। इमिग्रेशन के बाद फुकेत के लिए अगली फ्लाइट सुबह 4:10 बजे लेनी है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। पूरे टूर के दौरान फुकेत से स्थानीय टूर गाइड की सेवा उपलब्ध रहेगी।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में इस ट्रिप के लिए आपको 102500 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 82800 रुपए तय किया गया है। वहीं 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 76200 रुपए तय किया गया है।

बता दें कि नवंबर से अप्रैल तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान मौसम सुहाना रहता है और समंदर शांत होते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLO40 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287930902, 9236367954, 8287930922 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article