यात्रा

थाईलैंड में लें वाइल्डलाइफ का मजा, बच्चों और परिवार के लिए बेस्ट है ये 3 सफारी डेस्टिनेशन

Thailand Wildlife Safari: सफारी के रोमांच के लिए एकदम परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन थाईलैंड में है। यहां घूमने-फिरने के लिए कई नेशनल पार्क हैं, जो वन्य जीवन को करीब से देखने का आपको मौका देता है। इन 3 जगहों पर परिवार के साथ जाकर आप जंगल सफारी का अद्भुत अनुभव ले सकते हैं।

Image

Thailand wildlife safari (image credit-canva)

Thailand Safari And Wildlife Spots: थाईलैंड की सफारी और वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन बेहद रोमांचक होती है। परिवार के साथ घूमने के लिए यहां कुछ शानदार नेशनल पार्क हैं जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया है थाईलैंड के टॉप सफारी और वाइल्डलाइफ स्पॉट्स जो नेचर लवर्स और एडवेंचर सीकर्स के लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। घुमक्कड़ लोग नाइटलाइफ और बीच के अलावा थाईलैंड की यात्रा के दौरान इन 3 डेस्टिनेशन को भी अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

काओ याई नेशनल पार्क: जंगल सफारी, वॉटरफॉल ट्रेकिंग और वाइल्डलाइफ वॉचिंग के लिए आप काओ याई नेशनल पार्क जा सकते हैं। बैंकॉक से करीब 3 घंटे की दूरी पर स्थित ये नेशनल पार्क UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। हाथी, गिब्बन, हिरण, हॉर्नबिल पक्षी यहां जाकर आप देख सकते हैं।

चियांग माई नाइट सफारी: नाइट सफारी ट्राम, वॉकिंग जोन, डांसिंग फाउंटेन शो के लिए आप चियांग माई नाइट सफारी जा सकते हैं। चियांग माई के पास स्थित इस नेशनल पार्क में जाना बच्चों के लिए बेहद रोमांचक अनुभव होता है। टाइगर, हिप्पो, जेब्रा, सफेद शेर यहां आप देख सकते हैं।

कुय बुरी नेशनल पार्क: सफारी जीप राइड, बर्ड वॉचिंग के लिए आप कुय बुरी नेशनल पार्क जा सकते हैं। प्राचुआप खिरी खान प्रांत में स्थित ये नेशनल पार्क फोटोग्राफर्स के लिए स्वर्ग समान है। जंगली हाथियों का बेस्ट स्पॉट होने के साथ ही यहां आप गौर (जंगली भैंसा) के दीदार कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article