यात्रा

Thailand Cambodia Travel: थाईलैंड जाने वाले ध्यान दें! इन 7 जगहों पर घूमने जाने का न बनाएं प्लान, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Thailand Cambodia Travel: थाईलैंड तो कंबोडिया जैसे देश घूमने फिरने के लिए भारतीय यात्रियों की खास पसंद रहते हैं। हालांकि मौजूदा हालातों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने यहां कि 7 जगहों पर घूमने न जाने की एडवाइजरी जारी की है। अगर आप भी थाईलैंड-कंबोडिया जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जाने से बचें।

Image

Places To Not Visit in Thailand (Photo Credit - Canva)

• चोंग साई ताकू • ता फ्राया एन.पी • बान क्रुअट और लहन साई के निकट सीमा क्षेत्रThailand Cambodia Travel: एशिया के सबसे खूबसूरत देशों की लिस्ट में थाईलैंड और कंबोडिया दोनों का ही नाम आता है। पर्यटन के लिए ये दोनों ही जगहें काफी लोकप्रिय हैं, कम बजट में समुद्री सौंदर्य देखने, शानदार नाइट लाइफ का लुत्फ उठाने तो एतिहासिक विरासत का अनुभव करने के लिए यहां हर साल लाखों पर्यटक जाते हैं। आसानी से वीजा मिल जाने के कारण यहां पर कई भारतीय घूमने जाते हैं, हालांकि मौजूदा विवादों के चलते थाईलैंड के भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक सूचना जारी की थी। जिसमें 7 जगहों के नाम लिखे गए हैं, जहां इस वक्त घूमने जाने से बचने की सलाह दी गई है। तो अगर आप भी आने वाले दिनों में थाईलैंड या कंबोडिया जाने का प्लान बना रहे हैं। तो दूतावास की एडवाइजरी जरूर चेक करके ही जाएं।

इन जगहों पर जाने से बचे

24 जुलाई को भारतीय दूतावास द्वारा जारी की एडवाइजरी के मुताबिक यात्रियों को अगले नोटिस तक इन 7 जगहों पर जाने से बचना चाहिए -

उबोन रत्चथानी (Ubon Ratchathani)

• फु चोंग‑ना योई राष्ट्रीय उद्यान (ना चालुआई)

• केंग लम्दुआन (नाम यूएन)

• चोंग एन मा चेकपॉइंट (नाम यूएन)

सुरिन (Surin)

• प्रसात ता मुएन थॉम/टोड

• प्रसात ता क्वाई

• प्रसात बान प्लुआंग

• प्रसात फुम पोन

• चोंग चोम

• फानोम स्वाई वन पार्क

• फानोम डोंग राक सीमा क्षेत्र

सिसाकेट (Sisaket)

• खाओ फ्रा विहान एनपी (फा मो आई डेंग)

• चोंग सा‑नगम

• कंथारलक और फु सिंग के निकट सीमावर्ती क्षेत्र

बुरीराम (Buriram)

• चोंग साई ताकू

• ता फ्राया एन.पी

• बान क्रुअट और लहन साई के निकट सीमा क्षेत्र

सा काएओ (Sa Kaeo)

• बान ख्लोंग ल्यूक चेकपॉइंट और रोंग क्लूआ मार्केट

• प्रसात सदोक कोक थॉम

• अरन्याप्रथेट और ख्लोंग हाट के निकट सीमा क्षेत्र

चंथाबुरी (Chanthaburi)

• बान लाम और बान फ़ैट काड चौकियाँ

• पोंग नाम रॉन और सोई दाओ के पास सीमा क्षेत्र

त्रात (Trat)

• बान हैट लेक, बान मुएन दान और बान मा मुआंग चौकियाँ

दूतावास द्वारा जारी इस एडवाइजरी में पर्यटकों से निवेदन किया गया है कि, इन जगहों पर जाने से फिल्हाल बचाव किया जाए। साथ ही इससे जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए TAT Call Center 1672 पर दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article