यात्रा

भारत के टॉप 3 बजट-फ्रेंडली हिल स्टेशन, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

Budget Friendly Hill Station: भारत में हिल स्टेशन घूमना पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। गर्मी के मौसम में तो जमकर टूरिस्ट हिल स्टेशन की यात्रा करते हैं। भारत में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जो ना केवल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि आपके बजट में भी पूरी तरह से फिट बैठ सकते हैं। परिवार के साथ या फिर अकेले आप इन 3 हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।

Image

Tourism Destination

Budget Friendly Hill Station India: भारत में हिल स्टेशन की भरमार है। सिर्फ भारतीय पर्यटक ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी ट्रिप के लिए भारत के हिल स्टेशन की यात्रा करते हैं। भारत में ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जिनकी यात्रा आप गर्मी के महीनों में वो भी बिल्कुल बजट में कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 3 हिल स्टेशनों के बारे में डिटेल में जानकारी जहां आप कम खर्च में भी भरपूर सुकून और रोमांच का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

मैकलोडगंज (हिमाचल प्रदेश): इस लिस्ट में नंबर 1 पर हिमाचल प्रदेश में बसे मैकलोडगंज का नाम आता है। मैकलोडगंज, हिमाचल का एक शांत और आध्यात्मिक हिल स्टेशन है जहां यात्रा के दौरान पर्यटकों को तिब्बती संस्कृति को करीब से समझने के अलावा झील और झरने सब कुछ देखने को मिलता है। दलाई लामा का निवास स्थान, भागसूनाग झरना, नामग्याल मठ यहां के प्रमुख आकर्षण है।

लैंसडाउन (उत्तराखंड): इस लिस्ट में नंबर 2 पर उत्तराखंड का कम भीड़भाड़ वाला हिल स्टेशन लैंसडाउन आता है। दिल्ली से करीब होने के चलते पर्यटक यहां जाना बेहद पसंद भी करते हैं। यहां शांति और सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। टिप एन टॉप, भुल्ला ताल, वार मेमोरियल यहां के प्रमुख आकर्षण है।

तवांग (अरुणाचल प्रदेश): इस लिस्ट में नंबर 3 पर अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग का नाम आता है। पूर्वोत्तर भारत में स्थित इस हिल स्टेशन की खूबसूरती बेमिसाल है। यहां तिब्बती-बौद्ध संस्कृति का अनुभव आप कर सकते हैं। तवांग मठ (भारत का सबसे बड़ा मठ), सेल झील यहां का प्रमुख आकर्षण है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article