यात्रा

मन मोह लेगी खूबसूरती, शायद ही देखा होगा आपने, वाराणसी से सिर्फ 75 किलोमीटर है दूर

Varanasi Tourist Places: भारत के सबसे प्राचीन शहरों में से एक के रूप में जाना जाने वाला वाराणसी जिसे बनारस और काशी के नाम से भी जाना जाता है एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। वाराणसी देश भर के अलावा विदेशी पर्यटकों को भी खासा आकर्षित करता है। ऐसे में अगली बार आप जब वाराणसी घूमने जाएं तो इस जगह जरूर घूमने जाएं।

Image

Varanasi Tourist Places

Within 100 kms Varanasi: वाराणसी, शहर अपने घाटों और मंदिरों के लिए जाना जाता है जहां हर साल घूमने के लिए लाखों पर्यटक आते हैं। वाराणसी शहर के पास एक बेहद ही अद्भुत स्थान मौजूद है जिन्हें वाराणसी घूमने आने वाले पर्यटकों को अवश्य देखना चाहिए। Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे उसी प्यारी सी जगह के बारे में जहां आप बेहद कम टाइम में बिना किसी तामझाम के आसानी से पहुंच सकते हैं।

टांडा फॉल्स: टांडा फॉल्स वाराणसी घूमने आए पर्यटकों के लिए एक बेहद खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। हरे-भरे वातावरण और सुंदर दृश्यों के कारण ये जगह अपने आप में खास है। यह स्थान वाराणसी से लगभग 75 किमी दूर मिर्ज़ापुर में स्थित है। टांडा फॉल्स लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में फेमस हो रहा है। जो भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह झरना टांडा नदी पर स्थित है जो घाघरा नदी से संबंधित है।

भीड़-भाड़ से मिलेगी राहत: शहर की भीड़-भाड़ से राहत पाने के लिए आप यहां जा सकते हैं। मिर्ज़ापुर के लोगों के लिए सबसे खूबसूरत पिकनिक स्थलों में से एक के रूप में टांडा फॉल्स पॉपुलर हो रहा है। यहां प्राकृतिक जल का प्रवाह प्रमुख आकर्षण है जो पर्यटकों को यहां आने पर मजबूर कर देता है। मानसून के मौसम में, जब प्राकृतिक दृश्य अपने चरम पर होता है उस वक्त यह स्थान बेहद अद्भुत नजर आता है।

यात्रा के रास्ते: वाराणसी से National Highway 2 जो कि एक सामान्य और आसान मार्ग है आप अपनी यात्रा की शुरुआत करें। एनएच 2 पर मिर्ज़ापुर की ओर जाएं फिर मिर्ज़ापुर पहुंचने के बाद, टांडा फॉल्स के लिए स्थानीय रास्तों से होकर जाएं। चुनार किला, विंध्य पर्वत श्रृंखला और बाबा बैद्यनाथ मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article