यात्रा

Road Trip: शहर की चिल्लम-चिल्ली से मिलेगी राहत, नोएडा से पास रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें

Road Trips From Noida: शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर नोएडा के पास मौजूद इन जगहों पर कम समय में पहुंचकर आप समृद्ध विविधता का एहसास कर सकते हैं। ये जगह आपको अनूठा एहसास देंगी। गौर करने वाली बात ये है कि नोएडा से रोड ट्रिप के जरिए आप इन शानदार स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

Image

Road Trips From Noida

Best Road Trips from Noida: अगर आप नोएडा में रहते हैं या फिर नोएडा घूमने के लिए आए हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। नोएडा से रोड ट्रिप पर आप कुछ शानदार लोकेशन पर निकल सकते हैं जिसके बारे में हम आपको डिटेल में बताने जा रहे हैं। नोएडा के बेहद पास किलों और बाजारों के साथ-साथ शाही आकर्षण भी हैं यहां आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ आप पहाड़ी सुंदरता का भी आनंद ले सकते हैं।

ऋषिकेश: उत्तराखंड में बसा शांतिपूर्ण हिल स्टेशन ऋषिकेश शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। ऋषिकेश तक पहुंचने के लिए नोएडा से आपको पांच घंटे का सफर तय करना पड़ेगा। एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। वहीं आध्यात्मिकता, योग और शांति की तलाश में भी पर्यटक ऋषिकेश की यात्रा करते हैं।

जयपुर: पिंक सिटी के नाम से फेमस जयपुर नोएडा से महज पांच घंटे की दूरी पर बसा है। जयपुर के शाही आकर्षण को देखने के लिए आप नोएडा से जयपुर रोड ट्रिप कर सकते हैं। ये रोड ट्रिप आश्चर्यजनक किलों के साथ-साथ प्राचीन भव्यता के दर्शन भी करवाएगी।

आगरा: नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे पर चार घंटे की ड्राइव से आप आगरा पहुंच सकते हैं। नोएडा से आपको आगरा के लिए इलेक्ट्रिक बस भी मिल जाएगी जो आपको बेहद कम किराए में इस सुंदर शहर तक पहुंचा देगी। ताजमहल, फतेहपुर सीकरी के अलावा आपको नोएडा में कई कैफे भी मिल जाएंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article