यात्रा

31 जनवरी से शुरू हो रहा सूरजकुंड मेला 2026, जानें टिकट से लेकर पहुंचने का पूरा प्लान

हरियाणा का जाना माना सूरजकुंड मेला आज यानी 31 जनवरी से फरीदाबाद में शुरु हो रहा है। ऐसे में यदि आप मेला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको वहां पहुंचने से लेकर टिकट लेने तक का पूरा प्लान समझ लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

सूरजकुंड मेला 2026

Surajkund Mela 2026: हर साल की तरह इस बार भी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 2026 (Surajkund International Crafts Mela) 31 जनवरी से 15 फरवरी तक हरियाणा के फरीदाबाद में अपनी रंगीन बहार लेकर लौटा है। यह मेला सिर्फ एक शिल्प मेला नहीं, बल्कि भारत की विविध संस्कृति, लोक कलाओं, स्वादिष्ट व्यंजनों और पारंपरिक जीवन के रंगों का अनुभव कराता है। यह मेला लाखों आगंतुकों को आकर्षित करता है। यदि आप सूरजकुंड मेला देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां जाने का पूरा प्लान और टिकट आदि के बारे में जान लेना चाहिए।

सूरजकुंड मेला कब और कहां लगता है?

हरियाणा का यह मशहूर मेला 31 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक फरीदाबाद में लग रहा है। जिसमें घूमने का समय रोजाना सुबह 10:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक रहेगा। इस मेले का आयोजन स्थल सूरजकुंड, फरीदाबाद, हरियाणा है। जो कि दिल्ली-एनसीआर में शामिल एक जगह है। जो दिल्ली से केवल चंद मिनटों की दूरी पर मौजूद है।

सूरजकुंड मेला टिकट प्राइस

इस मेले में प्रवेश के लिए टिकट आवश्यक है, जिसकी कीमतें अलग-अलग दिनों के हिसाब से निर्धारित हैं। सामान्य दिन (सोमवार से शुक्रवार) टिकट का शुल्क 120 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगा। जबकि वीकेंड (शनिवार-रविवार) टिकट का शुल्क 150-200 रुपए प्रति व्यक्ति हो सकता है। वहीं 5 साल तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। जबकि 5 साल से ऊपर के लोगों के प्रवेश लिए आपको एक निश्चित शुल्क देना होगा।

इसकी टिकट आप मेले की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आपको दिल्ली मैट्रो के कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर भी इसकी टिकट मिल जाएगी। वहीं मेला में प्रवेश के गेट पर आपको टिकट काउंटर आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन भीड़ से बचने के लिए आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

क्यों खास है सूरजकुंड मेला?

सूरजकुंड मेला सिर्फ खाने पीने और खरीदारी की एक जगह नहीं है, बल्कि यहां आपको देश की संस्कृति की अलग झलक देखने को मिलेगी। देश के लगभग हर राज्य और कई विदेशी प्रदर्शक यहां अपने शिल्प, बुनाई, मिट्टी-कला, कपड़े, ज्वेलरी और पारंपरिक कला-सामग्री के स्टॉल लगाते हैं। इसके साथ ही देश में उत्तर से लेकर दक्षिण तक के खाने का स्वाद चखने के लिए 100 से अधिक फूड स्टॉल पर आपको मिलेंगे।

मेट्रो से सूरजकुंड मेला कैसे पहुंचे?

दिल्ली-एनसीआर में मौजूद फरीदाबाद में आयोजित ये मेला काफी मायनों में खास है। आप सड़क मार्ग से आसानी से फरीदाबाद पहुंच सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन से बदरपुर बॉर्डर या तुगलकाबाद स्टेशन उतरकर ऑटो या कैब से सीधे मेला स्थल पहुंच सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article