यात्रा

थाईलैंड की धड़कन और टूरिस्टों का जन्नत बैंकॉक, जानें कुछ दिलचस्प रहस्य

चहल-पहल भरे बाजार से लेकर देर रात तक चलने वाली रातों के रूप में ही ज्यादातर लोग बैंकॉक को जानते हैं। ये सब सच है लेकिन इसके अलावा भी बहुत कुछ है जो शायद आप नहीं जानते होंगे। बैंकॉक शहर के बारे में यहां कुछ दिलचस्प बातें बताई गई हैं जो हर ट्रैवलर को जानना चाहिए।

Bangkok tourism

टूरिस्टों का जन्नत बैंकॉक

Bangkok Tourism: बैंकॉक में दर्जनों अनसुनी कहानियां छिपी हुई हैं। अगर आप भी बैंकॉक ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है। यहां बैंकॉक के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

सड़कों का नहीं नहरों का शहर था बैंकॉक: आज जहां ट्रैफिक जाम दिखता है, वहां कभी नहरें हुआ करती थीं। बैंकॉक में इन नहरों को ख्लोंग कहा जाता है, जो लोगों के आने-जाने, बाजार और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा थीं। बाद में कई नहरों को पाटकर सड़कें बना दी गईं।

बैंकॉक का असली नाम: बैंकॉक तो बस बाहर की दुनिया में इस्तेमाल होने वाला छोटा सा नाम है। शहर का असली थाई नाम इतना लंबा है कि ज़्यादातर लोग उसे पूरा बोलते ही नहीं। इस नाम का मतलब होता है देवताओं द्वारा सुरक्षित, रत्नों से सजा एक पवित्र शहर। स्थानीय लोग इसे प्यार से क्रुंग थेप कहते हैं।

धीरे-धीरे धंस रहा है बैंकॉक: बैंकॉक नरम मिट्टी पर बसा हुआ शहर है और समुद्र के भी काफी करीब है। इसी वजह से कुछ इलाकों में शहर हर साल थोड़ा-थोड़ा नीचे धंस रहा है। पहले जरूरत से ज्यादा भूजल निकालने से समस्या और बढ़ गई थी। अब इससे निपटने के लिए सरकार ने फ्लड बैरियर, बड़े ड्रेनेज टनल, ऊंचे वॉकवे और पानी के बेहतर इंतजाम किए हैं।

स्ट्रीट फूड: बैंकॉक का स्ट्रीट फूड सिर्फ सस्ता या स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा है। कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां ठेले सिर्फ कुछ घंटों के लिए लगते हैं और पीढ़ियों से चले आ रहे खास व्यंजन परोसे जाते हैं। भले ही स्ट्रीट फूड को लेकर नियम बनाए गए हों, लेकिन लोगों की मांग की वजह से यह आज भी मजबूती से टिका हुआ है।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article