यात्रा

ये हैं देश के 4 सबसे आलीशान किले, जहां भारत का गौरवशाली इतिहास देखने दुनिया भर से आते हैं लोग

Historic Forts Of India : भारत में देखने के लिए अनेक ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं, जिसमें कुछ किले भी शामिल हैं। आज हम आपको देश के 4 सबसे आलीशान और ऐतिहासिक किलों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपको देश का गौरवशाली इतिहास देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

Image

historic fort of india (फोटो- Canva)

टूरिज्म के लिए भारत अपनी एक अलग पहचान रखता है। वहीं आज तेजी से बदलते समय में भारत दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। भारत का इतिहास शौर्य, कला और वास्तुकला की अनमोल विरासत से भरा हुआ है। यहां मौजूद किले न सिर्फ राजाओं-महाराजाओं की कहानियां बयां करते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और गौरव का प्रतीक भी हैं। आइए जानते हैं देश के 5 सबसे आलीशान और भव्य किलों के बारे में।

आमेर किला, जयपुर

राजस्थान के जयपुर में मौजूद आमेर किला अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए जाना जाता है। लाल और सफेद संगमरमर से बना ये किला अरावली पहाड़ियों पर मौजूद है। इस किले में रात के समय लाइट एंड साउंड शो का कार्यक्रम इसे और भी आकर्षक बना देता है।

मेहरानगढ़ किला, जोधपुर

जोधपुर का मेहरानगढ़ किला भारत के सबसे ऐतिहासिक और विशाल किलों में से एक है। 400 फीट ऊँची पहाड़ी पर बना ये किला जोधपुर शहर का मुख्य बिंदु है। यहाँ के संग्रहालय में राजसी शस्त्र और पुराने चित्रों का संग्रह आपको इतिहास में झांकने का मौका देता है।

चित्तौड़गढ़ किला, राजस्थान

वीरता और बलिदान की मिसाल चित्तौड़गढ़ किला एक ऐतिहासिक और भव्य इमारत है। यह राजस्थान ही नहीं देश के सबसे बड़े किलों में शामिल है। इस किले की दीवारें कई युद्धों और जौहर की कहानियों की साक्षी रही हैं।

गोलकुंडा किला, हैदराबाद

तेलंगाना के गोलकुंडा में गोलकुंडा किला अपनी ध्वनि प्रणाली (Sound system) और शानदार वास्तुकला का अनोखा उदाहरण है। यहां एक खास जगह पर खड़े होकर हाथ की ताली बजाने से आपको किले के ऊपर तक ताली की आवाज सुनाई देती है। एक समय ये किला हीरे के व्यापार के लिए जाना जाता था।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article