हनीमून सिर्फ घूमने का नहीं, बल्कि अपने पार्टनर के साथ शादी के बाद पहली खूबसूरत पल बिताने का मौका भी होता है। हर कपल अपनी पसंद और बजट के अनुसार अपना हनीमून प्लान करता है। ऐसे में अगर आप भी नई नई शादी हुई है और आप सेलेब्स जैसे किसी क्लासी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं। तो दुनिया में ऐसी कई रोमांटिक डेस्टिनेशन हैं जो किसी फिल्म के खूबसूरत सीन जैसी लगती हैं। बर्फ से ढके पहाड़, नीला समंदर, शांत बीच, खूबसूरत सनसेट और लग्जरी रिसॉर्ट इन जगहों को और भी खास बना देते हैं। देखें कुछ ऐसी डेस्टिनेशन, जहां हर कपल अपने रिश्ते की नई शुरुआत को यादगार बना सकता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - IRCTC : देवशयनी एकादशी से पहले कर लें द्वारकाधीश के दर्शन, ट्रिप में शामिल है 5 ज्योतिर्लिंग की यात्रा
मालदीव – समंदर के बीच रोमांस
अगर आपको शांति, प्राइवेट बीच और पानी के ऊपर बने खूबसूरत विला पसंद हैं, तो मालदीव शानदार विकल्प हो सकता है। यहां का साफ नीला पानी और खूबसूरत नजारे हर पल को खास बना देते हैं।

Maldives
बाली – प्रकृति और सुकून का मेल
इंडोनेशिया का बाली खूबसूरत बीच, मंदिर, हरियाली और शानदार रिसॉर्ट के लिए मशहूर है। जो कपल भीड़ से दूर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन जगह हो सकती है।
सेंटोरिनी – सफेद घर और नीला समंदर
ग्रीस का सेंटोरिनी अपने सफेद रंग के घरों, नीले गुंबदों और शानदार सूर्यास्त के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां की छोटी-छोटी गलियां और समुद्र का नजारा हर तस्वीर को यादगार बना देता है।

Honeymoon in Switzerland
स्विट्जरलैंड – फिल्मों जैसा एहसास
बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी वादियां और शांत झीलें स्विट्जरलैंड को रोमांटिक हनीमून के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में शामिल करती हैं। यहां हर मौसम अलग अनुभव देता है।
कश्मीर – धरती पर स्वर्ग
अगर विदेश नहीं जाना चाहते, तो कश्मीर भी किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं है। डल झील, हाउसबोट, बर्फीले पहाड़ और खूबसूरत बाग यहां के सफर को खास बना देते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - महल में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, यहीं निक-प्रियंका ने भी लिए थे सात फेरे, देखें क्या है खास
इन सारी ही जगहों पर कई सेलेब्स ने अपना रोमांटिक हनीमून मनाया है। अगर आप भी अपने पार्टनर को शादी के बाद वाली पहली ट्रिप के लिए प्यारा सा सरप्राइज देना चाहते हैं। तो ये सारी ही ट्रेवल डेस्टिनेशन्स आपको और आपके पार्टनर को काफी पसंद आने वाली हैं।
