Reasons To travel Thailand: अगर आप फॉरेन ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो थाईलैंड की यात्रा आपके बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। हर उम्र, हर बजट और हर टाइप का ट्रैवलर यहां आना पसंद करता है। अगर आप थाईलैंड यात्रा की योजना बना रहे हैं तो जान लें वो 4 वजहें जो थाईलैंड को आपकी अगली ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती हैं।
शानदार समुद्र तट और द्वीप: सफेद रेत, नीला पानी और सूरज की रोशनी थाईलैंड के समुद्र तटों को खास बनाती है। दुनियाभर में थाईलैंड के समुद्र तट फेमस हैं। फुकेट, क्राबी, को समुई, को फाई फाई यहां के फेमस बीच हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।
थाई मसाज और स्पा: थाईलैंड जाकर थाई मसाज और स्पा का लुत्फ आपका दिन बना देगा। थाईलैंड की पारंपरिक मसाज थाई मसाज दुनिया भर में फेमस है जो शरीर को आराम देने के साथ ही मानसिक तनाव को भी दूर करती है। शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर कुछ पल आप यहां शांति से बिता सकते हैं।
बजट-फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन: दुनिया के सबसे सस्ते इंटरनेशनल टूर डेस्टिनेशन में थाईलैंड की गिनती होती है। होटल, खाना, घूमना थाईलैंड में सबकुछ कम बजट में पर्यटकों को मिल जाता है ऐसे में अगर आप कम पैसों में विदेश घूमना चाहते हैं तो थाईलैंड की यात्रा बेस्ट होगी।
नाइटलाइफ: थाईलैंड की यात्रा के दौरान बैंकॉक, पटाया और फुकेट में पर्यटक शानदार नाइटलाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं। यहां किसी तरह की कोई रोकटोक नहीं है इसके अलावा पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी यहां खासा ध्यान दिया जाता है।
