यात्रा

Ramadan 2026: रमजान में घूमिए भारत के ये खास शहर, खाने और खरीदारी का मिलता है डबल मजा

Ramadan Food Festival: रमजान का समय फूड और कल्चर ट्रैवल के लिए बेहतरीन माना जाता है। इस दौरान भारत के कई शहरों में रात भर फूड मेले और नाइट मार्केट्स लगते हैं। आज हम आपको जिन शहरों के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं वहां इफ्तार के खास व्यंजन और ईद की खरीदारी का अलग ही माहौल होता है।

Image

रमजान में घूमिए भारत के ये खास शहर

Ramadan 2026: रमजान का महीना आते ही भारत के कई शहरों का नजारा बदल जाता है। इस खास मौके पर कई शहरों की गलियां रोशनी, खुशबू और भीड़ से भर जाती हैं। अगर आप फूड लवर हैं या अलग तरह का कल्चरल एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो रमजान के दौरान इन शहरों की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सोलो ट्रिप पर या फिर परिवार या दोस्तों के साथ जाकर भी आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में जामा मस्जिद से शाहीन बाग तक का माहौल देखते ही बनता है। रमजान का असली रंग आपको पुरानी दिल्ली में देखने को मिल जाएगा। यहां मटिया महल की गलियां इफ्तार के वक्त लोगों से खचाखच भरी रहती हैं। यहां कबाब, बिरयानी, शीरमाल और खजला-फेनी जैसे स्पेशल व्यंजनों का स्वाद आप ले सकते हैं। इसके अलावा निजामुद्दीन और शाहीन बाग भी बड़े फूड हब बन जाते हैं।

मुंबई: यहां मोहम्मद अली रोड की रौनक देखते ही बनती है। ट्रैवल के दौरान यहां के कबाब, मलाई खाजा और फिरनी का स्वाद आप ले सकते हैं जो दूर-दूर तक मशहूर है। इस खास मौके पर अंधेरी वेस्ट में शॉपिंग एक्सपो भी लगते हैं, जहां ईद की खरीदारी का अच्छा मौका मिल जाता है।

बेंगलुरु: यहां कोरमंगला का फूड फेस्ट आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। कोरमंगला रमजान फूड मेला काफी पॉपुलर है। यहां अलग-अलग तरह के कबाब और कई खास नॉनवेज डिशेज मिलती हैं। शिवाजी नगर और तिलकनगर इलाकों में भी आपको स्थानीय स्वाद का टेस्ट मिल जाएगा।

हैदराबाद: यहां चारमीनार के आसपास का इलाका किसी मेले से कम नहीं लगता। हलीम और बिरयानी के लिए हैदराबाद की पहचान है। रमजान के मौके पर यहां फूड स्टॉल्स के साथ-साथ बड़े शॉपिंग फेस्टिवल भी लगते हैं, जहां कपड़े, ज्वेलरी और गिफ्ट आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं।

चेन्नई और कोलकाता: स्वाद और खरीदारी का संगम आपको चेन्नई और कोलकाता में देखने के लिए मिल जाएगा। चेन्नई में रोयापेट्टा में बड़े फूड और शॉपिंग फेस्टिवल होते हैं। वहीं कोलकाता में जकारिया स्ट्रीट के आसपास मुगलई डिशेज का स्वाद लेने वालों की भीड़ इस वक्त उमड़ती है। ईद की खरीदारी के लिए भी यह इलाका बेहद मशहूर है। परिवार के साथ अगर आप कुछ अलग और हटकर अनुभव चाहते हैं तो कोलकाता की यात्रा हर लिहाज से आपके लिए खास होगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article