यात्रा

Within 100 Kms prayagraj: यहां धड़कता है श्रद्धालुओं का दिल, रामायण से है इस जगह का खास नाता

Within 100 Kms Prayagraj: महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में लाखों तीर्थयात्री आते हैं। ऐसे में अगर आप प्रयागराज गए हों तो इसके आसपास के कुछ प्रमुख स्थानों की यात्रा भी आपको जरूर करनी चाहिए। हम आपको बताएंगे ऐसी धार्मिक जगह के बारे में जहां आप 2 घंटे का ट्रैवल टाइम करके आसानी से पहुंच सकते हैं।

Image

prayagraj

Prayagraj Tourist Places: प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का संगम स्थल है। भारत के लोगों का ही नहीं बल्कि विदेशी टूरिस्टों को भी प्रयागराज काफी पसंद आता है। इस बार महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में ही किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप प्रयागराज गए हों तो इस धार्मिक स्थान जरूर से जरूर घूमने जाएं। Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे ऐसे शहर के बारे में जो भारत में प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है।

चित्रकूट: प्रयागराज से तकरीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर चित्रकूट बसा हुआ है। हिन्दू धर्म में चित्रकूट का अत्यधिक महत्व है। धार्मिक, ऐतिहासिक, और सांस्कृतिक रुप से महत्वपूर्ण चित्रकूट की यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। कुछ प्रमुख बातें हैं जो चित्रकूट को बेहद खास बनाती हैं-

रामायण से संबंध: चित्रकूट का संबंध रामायण से है। माना जाता है कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ कुछ टाइम चित्रकूट में बिताया था। चित्रकूट का प्रमुख तीर्थ स्थल रामघाट भगवान राम के जीवन से जुड़ा हुआ है जो गंगा आरती के लिए बहुत प्रसिद्ध है। सीता कुंड और लक्ष्मण पर्वत भी आप जा सकते हैं।

प्रमुख दर्शनीय स्थल: बरमान घाट, कण्व आश्रम, राम घाट, चित्रकूट जलप्रपात और धर्म सागर यहां प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। इसके अलावा पहाड़ियां, जलप्रपात, घने जंगल और नदियां चित्रकूट को प्राकृतिक स्वर्ग बनाती हैं। यहां की सतना नदी भी काफी महत्वपूर्ण है।

कैसे पहुंचे चित्रकूट: सड़क मार्ग द्वारा आसानी से चित्रकूट पहुंचा जा सकता है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से ये अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां के प्रमुख शहरों और चित्रकूट के बीच नियमित बस सेवाएं चलती हैं। इसके निकटतम रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम कचहरी रेलवे स्टेशन है। खजुराहो इसके निकटतम एयरपोर्ट है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article