उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित हिल स्टेशन धनोल्टी भारत के सबसे अंडररेटेड हिल स्टेशन में से एक है। शिमला और मसूरी तो पर्यटक काफी घूमने जाते हैं लेकिन, कम जानकारी के चलते धनोल्टी की यात्रा नहीं कर पाते।
हरे-भरे जंगल, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत वातावरण इस हिल स्टेशन को बेहद खास बनाते हैं। यहां की वादियां और देवदार के जंगल आपको कभी ना भूलने वाला अनुभव देंगे।
छुट्टी बिताने के लिए अगर आप शिमला और मसूरी की भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं तो धनोल्टी का रुख कर सकते हैं। शांति की तलाश वाले पर्यटकों के लिए ये एक आदर्श स्थान है।
हिमालय में कई ट्रेक के लिए आधार बिंदु यहां मौजूद हैं। कौणल पीक, देवबाग, सुरकंडा देवी मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। चंद्रबदनी और कुंजापुरी के लिए ट्रेल्स भी आपको यहां से मिल जाएंगे।
प्रकृति की गोद में 2 पल बिताने के साथ ही अगर आप बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो भी ये हिल स्टेशन आपके लिए बेस्ट है। सर्दियों में यहां आप बर्फबारी देख सकते हैं।
धनोल्टी पहुंचने का सबसे आसान तरीका सड़क मार्ग है। देहरादून से मसूरी की तरफ जाते हुए आप टैक्सी या फिर निजी वाहन लेकर यहां पहुंच सकते हैं। इसके निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून है वहीं निकटतम एयरपोर्ट देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है।